Zara Hatke Zara Bachke Ke OTT Release: बॉलीवुड स्टार विक्की कौशल और सारा अली खान की फिल्म फाइनली ओटीटी पर रिलीज होने जा रही है। फिल्म का नाम है जरा हटके जरा बचके। ये पिछले साल रिलीज हुई थी। इसे अब तक क्यों नहीं ओटीटी पर रिलीज किया गया जानिए यहां।
सारा अली खान और विक्की कौशल की पहली फिल्म
इस फिल्म को फेमस डायरेक्टर लक्ष्मण उतेकर ने बनाया था। इसमें विक्की कौशल (Vicky Kaushal) और सारा अली खान (Sara Ali Khan) ने पति-पत्नी का रोल निभाया था। मगर शादी के बाद ही दोनों जल्द ही तलाक लेने का फैसला लेते हैं।
फिल्म दर्शकों को पसंद आई लेकिन ओटीटी पर इसे आने में बहुत देर हो गई। दरअसल, इसके लिए कोई खरीदार ही नहीं मिल रहा था, तब जियो सिनेमा ने इसे रिलीज करने का बीड़ा उठाया। इस आप 17 मई 2024 से जियो सिनेमा (Jio Cinema) पर देख पाएंगे।
इसकी जानकारी उन्होंने एक वीडियो शेयर करते हुए दी। इंस्टाग्राम पर इसे शेयर करते हुए लिखा गया- 'सह-परिवार शादी की थी, अब सह-परिवार तलाक भी होगा, तो आप सब तलाक में जरूर आना।'
इस फिल्म में पहली बार सारा अली खान और विक्की कौशल की जोड़ी पर्दे पर दिखी थी। इसलिए भी दर्शक इसके ओटीटी पर आने का इंतजार कर रहे थे। फाइनली वो अब इसे जियो सिनेमा पर देख पाएंगे।