29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पाक के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ बोले- मैं हाफिज सदई का सबसे बड़ा फैन हूं

पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति जनरल परवेज मुशर्रफ ने एक चौंकाने वाला बयान दिया है। मुशर्रफ ने कहा कि उन्हें हाफिज सईद और उसका संगठन पसंद है
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Chandra Prakash Chourasia

•

Updated: 29 Nov 2017, 9:58 AM IST

Pervez Musharraf

नई दिल्ली। पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति जनरल परवेज मुशर्रफ ने एक चौंकाने वाला बयान दिया है। मुशर्रफ ने भारत के सबसे बड़े दुश्मन हाफिज सईद और उसके आतंकी संगठन का समर्थन किया है। ऐसा पहली बार हुआ है कि किसी देश के पूर्व राष्ट्रध्यक्ष ने किसी आतंकी संगठन को लेकर इतना बड़ा बयान दिया हो।


मैं लश्कर का सबसे बड़ा समर्थक
पाकिस्तान के टीवी चैनल को दिए अपने इंटरव्यू में जनरल परवेज मुशर्रफ ने कहा कि मैं लश्कर-ए-तैयबा और जमात-उल-दावा का सबसे बड़ा समर्थक हूं। मुझे पता है कि वो भी मुझे पसंद करते है।

मैं हाफिज से प्यार करता हूं

इतना ही नहीं मुशर्रफ ने कहा कि मैं हाफिज सईद से प्यार करता हूं, मुझे वो बहुत पसंद हैं। मुशर्रफ ने यह भी कहा कि उनकी हाफिज सईद से मुलाकात भी हो चुकी है।


कश्मीर के काम करता है लश्कर
अपने इस विवादित इंटरव्यू में मुशर्रफ ने हाफिज को एक क्रांतिकारी की तरह पेश किया है। उन्होंने कहा कि हाफिज सईद लंबे समय से कश्मीर के लिए काम कर रहे हैं। उन्होंने लश्कर-ए-तैयबा जैसे संगठन की स्थापना की है, जो कश्मीर के आवाम के लिए लगातार संघर्ष कर रहा है। लेकिन अमरीका और भारत मिलकर उसे आतंकी संगठन घोषित कर दिया है।


पाक ने 10 महीने बाद हाफिज को किया रिहा
बता दें कि 24 नवंबर को आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) का संस्थापक व 2008 मुंबई हमलों का मास्टरमाइंड हाफिज सईद शुक्रवार को 10 महीने की नजरबंदी के बाद रिहा हो गया। रिहाई के फौरन बाद हाफिज सईद ने जम्मू एवं कश्मीर की 'आजादी' के लिए 'जिहाद' जारी रखने की बात कही। जोहार टाउन स्थित आवास के बाहर अपने समर्थकों को अपने संबोधन में जमात-उद-दावा (जेयूडी) नेता ने सरकार द्वारा उसे सार्वजनिक सुरक्षा के लिए खतरा बताए जाने के तर्क को खारिज करने के लिए लाहौर उच्च न्यायालय को धन्यवाद दिया।


हाफिज पर 65 करोड़ का इनाम
हाफिज के रिहाई का पूरी दुनिया में विरोध हुआ है। अमरीकी ने पाक को तुरंत हाफिज को गिरफ्तार करने को भी कहा था। बता दें कि जमात-उद-दावा (जेयूडी) प्रमुख पर आतंकी गतिविधियों में उसकी भूमिका के लिए अमरीका ने एक करोड़ डॉलर का इनाम रखा हुआ है। लाहौर उच्च न्यायालय के समीक्षा बोर्ड ने सरकार द्वारा हाफिज सईद को सार्वजनिक सुरक्षा के लिए खतरा बताने की दलील को खारिज करते हुए रिहा कर दिया।