कोरोना वायरस के आंकड़ों पर नजर डालें तो पाकिस्तान में बीते 24 घंटों में महामारी के 1,737 नए मामले सामने आए। इससे पहले चार जून को सबसे अधिक 1,923 मामले सामने आए थे। एक दिन पहले पाक के पीएम इमरान खान ने जनता से वायरस को फैलने से रोकने के लिए सरकार के अनिवार्य कोविड-19 SOP का सख्ती से पालन करने की अपील की थी। उन्होंने देशवासियों को डेल्ट वेरिएंट के खतरों को लेकर चेतावनी दी थी।