
पाकिस्तान के पूर्व पीएम नवाज शरीफ की पत्नी कुलसूम को दिल का दौरा
नई दिल्ली। पाकिस्तान के प्रधान मंत्री नवाज शरीफ की पत्नी कुलसुम नवाज को दिल का दौरा पड़ने की वजह से गुरुवार को लंदन के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्हने अस्पताल के कार्डियक आईसीयू में रखा गया है।
गंभीर है कुलसुम नवाज का स्वास्थ्य
पाकिस्तानी मीडिया में आ रही खबरों के मुताबिक कुलसुम नवाज का स्वास्थ्य गुरुवार देर रात अचानक बिगड़ गया। जब उनकी तबीयत ख़राब हुई, तब नवाज शरीफ और उनकी बेटी कुलसुम देखने के लिए लंदन की यात्रा पर थे। उधर अस्पताल में कैंसर के इलाज के दौरान ही कुलसुम को दिल का दौरा पड़ा। बताया जा रहा है कि शुरुआती इलाज के दौरान वह बेहोश हो गईं। फिलहाल उन्हें लाइफ सपोर्ट सिस्टम और आपातकालीन दवा पर रखा गया है।
कुलसुम की बेटी मरियम नवाज, जो जल्द ही 25 जुलाई को आगामी चुनाव लड़ने जा रही हैं, ने अपनी मां की हालत के बारे में बताने के लिए ट्वीट किया। मरियम ने कहा है कि "जब हम उड़ान पर थे ,तभी अम्मी को दिल का दौरा पड़ा और उसके बाद से वह आईसीयू में वेंटिलेटर पर हैं।"
उन्होंने लोगों से कुलसुम नवाज के अच्छे स्वास्थ्य और उनके जल्दी ठीक होने के लिए दुआ करने की अपील की। पाकिस्तानी मीडिया ने ब्रिटिश सूत्रों का हवाला देते हुए कहा कि कुलसुम के स्वास्थ्य की बारीकी से निगरानी की जा रही है।
गले का कैंसर भी है कुलसुम को
कुलसुम गले के कैंसर से गुजर रही हैं। लंदन में ही उनका इलाज भी चल रहा है। 2017 में गले के कैंसर का पता चलने के बाद से रोगग्रस्त लिम्फ नोड्स को निकालने के लिए उनकी एक सर्जरी हुई थी। उसके बाद कैंसर की बीमारी के कई अन्य उपचार भी किये गए। माना जा रहा है कि इन उपचारों के बाद उनका शरीर बहुत कमजोर हो गया है।
Published on:
15 Jun 2018 07:47 am
बड़ी खबरें
View Allपाकिस्तान
विदेश
ट्रेंडिंग
