10 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पाक के पूर्व गृह मंत्री ने शरीफ से की बगावत, चुनाव में निर्दलीय खड़े हुए

पाकिस्तान में 25 जुलाई को आम चुनाव होने जा रहा है, चौधरी निसार ने करिला और रावलपिंडी की सीट से अपना नामांकन पत्र दायर किया।

2 min read
Google source verification

image

Mohit Saxena

Jun 12, 2018

nisar

पाक के पूर्व गृह मंत्री ने शरीफ से की बगावत, चुनाव में निर्दलीय खड़े हुए

रावलपिंडी। पाक के पूर्व गृह मंत्री चौधरी निसार ने सोमवार को ऐलान किया है कि वह पाकिस्तान के आम चुनाव में स्वतंत्र उम्मीदवार के रूप में खड़े होंगे। उन्होंने करिला और रावलपिंडी की सीट से अपना नामांकन पत्र दायर किया है। गौरतलब है कि पाकिस्तान में 25 जुलाई को आम चुनाव होने जा रहा है। यह चुनाव ऐसे समय में हो रहा है जब पाकिस्तान आर्थिक संकटों से घिरा हुआ है। पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं। जिसके बाद से उन्हें अपदस्य कर दिया गया है। उनकी जगह शहिद खकान अब्बासी ने ली है।

पाकिस्तान सुप्रीम कोर्ट का आदेशः अनब्लॉक करें परवेज मुशर्रफ के पासपोर्ट-पहचान पत्र

मुंह खोला तो शरीफ परिवार अपना चेहरा नहीं दिखा पाएगा

डॉन के अनुसार निसार शुुरुआत से ही पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) से जुड़े हुए हैं। मगर इस बार स्वतंत्र उम्मीदवार के रूप में खड़े होकर उन्होंने सबको चौका दिया है। मीडिया के अनुसार निसार नवाज शरीफ की पार्टी से चुनाव नहीं लड़ना चाहते हैं। हाल ही में उन्होंने मीडिया से कहा था कि वह अब तक राजनीतिक रूप से अनाथ लोगों को चुनने के लिए पार्टी के साथ खड़े थे। वह अब पार्टी के साथ काम नहीं करेंगे। इस दौरान उन्होंने के पूर्व प्रधान मंत्री नवाज शरीफ और उनकी बेटी मरियम नवाज पर गंभीर टिप्पणी करते कहा कि यदि वह अपना मुंह खोलने का फैसला करते हैं तो ये शरीफ अपने चेहरों को कहीं भी नहीं दिखा पाएंगे। उन्होंने कहा कि वह अब तक शरीफ के साथ 34 साल के संबंधों के कारण चुप बैठे थे।

पाक अदालत: भ्रष्टाचार मामले में फंसे शरीफ पर एक माह हो सुनवाई

पीटीआई से दिखाई हमदर्दी

निसार अपनी सीट से प्रचार के दौरान बोले कि नवाज की बेटी मरियम नवाज के लिए अब पार्टी को चलाना मुश्किल है। उनकी पार्टी के नेताओं पर भ्रष्टाचार के कई आरोप हैं। जनता ने पीएमएल (एन) का साथ छोड़ दिया है। वहीं उनसे जब यह पूछा गया कि क्या वह विपक्षी पार्टी पीटीआई में शामिल हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि वह चुनाव बाद ही इस पर फैसला ले सकेंगे। हालांकि उन्होंने अपने बयान में कहां कि जहां पीटीई में दस दोष होंगे तो पीएमएल (एन) 100 दोष मिलेंगे। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि निसार इमरान खान की पार्टी पीटीआई में भी शामिल हो सकते हैं।