29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हाफिज ने खुद को बताया धार्मिक इंसान, पाक सरकार को भेजा 10 करोड़ के मानहानि का नोटिस

हाफिज सईद ने पाकिस्तान सरकार के मंत्री को 10 करोड़ रुपए के मानहानि का नोटिस भेजा है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

ashutosh tiwari

•

Updated: 30 Sep 2017, 10:24 PM IST

Hafiz Saeed

इस्लामाबाद: भारत के सबसे दुश्मन और मुंबई हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद ने पाकिस्तान सरकार के मंत्री को 10 करोड़ रुपए के मानहानि का नोटिस भेजा है। हाफिज के वकली ए.के. डोगर ने कहा कि पाकिस्तानी विदेश मंत्री ने हाफिज पर झूठा आरोप लगाया था कि वो व्हाइट हाउस जाते थे और वहां डीनर और वाइन पीते थे।

वकील ने कहा...हाफिज एक धार्मिक इंसान
हाफिज के वकील ने कहा कि वो एक धार्मिक इंसान हैं और इस्लाम के मुताबिक जिंदगी जीते हैं। पाकिस्तान के विदेश मंत्री ख्वाजा आसिफ ने यूनाइटेड नेशन में उनपर गंभीर और झूठे आरोप लगाए हैं, इसलिए उनको 10 करोड़ रुपए के मानहानि का नोटिस भेजा गया है।बता दें पिछले दिनों पाकिस्तान के विदेश मंत्री ख्वाजा आसिफ ने कहा कि हाफिज सईद और उसका आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा देश के लिए मुसीबत बन चुका है। इसके साथ ही इसका ठिकरा उन्होंने अमरीका पर फोड़ा था

व्हाइट हाउस का प्रिय था हाफिज
ख्वाजा आसिफ ने न्यूयॉर्क में कहा कि हाफिज सईद और उसका आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा देश के लिए मुसीबत बन चुके हैं। उन्होंने कहा कि हमें हाफिज सईद जैसे आतंकियों के लिए जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता। ये लोग पिछले 20 सालों से आपके प्रिय थे। ये व्हाइट हाउस में खाते पीते थे। अब आप कह रहे हैं कि पाकिस्तानियों तुम नर्क में जाओ क्योंकि तुम ऐसे लोगों का पोषण कर रहे हो।

पाक पर आरोप लगाना बहुत आसान
उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की हालत देखकर उन्हें दुख पहुंचता है। एशिया सोसायटी सेमिनार में बोलते हुए आसिफ ने कहा कि इस बोझ से छुटकारा पाने के लिए हमें समय चाहिए। एक सवाल पर उन्होंने कहा कि ये बहुत आसान है कि आप पाक पर हक्कानी, हाफिज सईद और लश्कर-ए-तैयबा को सपोर्ट करने के आरोप लगाएं। हम तो कहते आए हैं कि इस तरह के लोग और संगठन हमारे देश पर बोझ हैं।

हमारी नहीं अफगान में शांति की जिम्मेदारी
वहीं ख्वाजा आसिफ ने अफगानिस्तान को लेकर बेहद चौंकाने वाला बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि आतंकवादियों की घुसपैठ रोकने के लिए अफगानिस्तान के साथ प्रभावी सीमा प्रबंधन जरूरी है। एक रिपोर्ट के मुताबिकआसिफ ने कहा कि अमरीका युद्ध के माध्यम से अफगानिस्तान मसले को नहीं सुलझा सकता। पाक विदेश मंत्री ने यह भी कहा कि अफगानिस्तान में 16 साल से चल रहे युद्ध से स्पष्ट है कि अफगानिस्तान में शांति बहाली केवल बातचीत के जरिए ही संभव है।

शांति चाहता है पाकिस्तान
यही नहीं पाक विदेश मंत्री आसिफ ने कहा कि अफगान क्षेत्र में पाकिस्तान पूरी तरह से शांति चाहता है। लेकिन कुछ अफगान नेता अपने निजी स्वार्थ के चलते इस युद्ध को खत्म नहीं होने देना चाहते। आतंकवाद के मसले पर पाकिस्तान में आतंकवादियों को पनाह दिए जाने के आरोपों खारिज करते हुए मंत्री ने कहा कि अफगानिस्तान आतंकवादियों का सुरक्षित पनाहगाह है।