29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पाकिस्तान की राजधानी में बनेगा भगवान कृष्ण का भव्य मंदिर, विरोध के बावजूद इमरान ने दी मंजूरी

इमरान सरकार ने इस्लामाबाद में हिंदू मंदिर निर्माण को अनुमति छह महीने पहले विरोध के कारण रुक गया था मंदिर निर्माण कार्य
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Saurabh Sharma

•

Updated: 22 Dec 2020, 1:53 PM IST

Imran Khan : इधर पीएम मोदी के गले में हार...उधर पाक पीएम बन गए ड्राइवर!!

Imran Khan : इधर पीएम मोदी के गले में हार...उधर पाक पीएम बन गए ड्राइवर!!

नई दिल्ली। पाकिस्तान में रहने वाले हिंदुओं के लिए बड़ी खबर है। इमरान सरकार ने कट्टर इस्लामिक समूहों के विरोध के बाद भी इस्लामाबाद में मंदिर निर्माण को मंजूरी दे दी है। करीब छह महीने पहले यहां पर बन रहे मंदिर के निर्माण कार्य को विरोध के बाद रोक दिया गया था। अग इसके निर्माण के लिए इमरान सरकार की ओर से आदेश जारी कर दिया है।

यह भी पढ़ेंः-डीडीसी चुनाव के बीच पाकिस्तान की एलओसी पर नापाक हरकत, भारतीय सेना ने दिया करारा जवाब

विरोध के बाद भी मंदिर को मंजूरी
पाकिस्तान में कट्टरपंथी मौलानाओं के विरोध के बाद भी इमरान सरकार ने इस्लामाबाद में हिंदू मंदिर बनाने के आदेश जारी कर दिए हैं।जबकि पाकिस्तान की उच्च इस्लामिक ऑर्गनाइजेशन की ओर से बयान आया था कि मंदिर निर्माण के विरोध है। साथ ही यह भी कहा था कि शरिया में मंदिर न बनाने की कोई बात नहीं है। इससे पहले कुछ कट्टरपंथी मौलानाओं को चेतावनी दी थी कि वे इस्लामाबाद में मंदिर के निर्माण की अनुमति न दें।

यह भी पढ़ेंः-आखिर जो बाइडेन ने अपने कोरोना वैक्सीनेशन का क्यों कराया लाइव टेलीकास्ट, जानिए यहां

रोक दिया था निर्माण कार्य
जानकारी के अनुसार इससे पहले सीडीए ने जुलाई में मंदिर निर्माण का काम कानूनी कारणों का हवाला देकर रोक दिया था। जिसके बाद सरकार को धार्मिक मामलों पर परामर्श देने वाली परिषद ने अक्टूबर में कहा था कि इस्लामाबाद या देश के किसी भी हिस्से में मंदिर निर्माण पर संवैधानिक या शरिया की ओर से कोई रुकावट नहीं है। परिषद ने कृष्ण मंदिर को अनुमति देने के साथ एक अन्य मंदिर जिस पर मुस्लिमों ने कब्जा है वो भी वापस सौंपने का निर्देश जारी किया है।

यह भी पढ़ेंः-देश में कोरोना के एक्टिव केसों की संख्या पहली बार तीन लाख के नीचे

कुछ ऐसा होगा मंदिर
जानकारी के अनुसार इस्लामाबाद के एच-9 प्रशासनिक खंड में कृष्ण मंदिर का निर्माण 20,000 स्क्वैर फिट जमीन पर किया जाएगा। जिसके बाद पाकिस्तान के पूर्व पीएम नवाज शरीफ ने जमीन अलॉट की थी। मंदिर के कैंपस में शमशान के साथ दूसरे धार्मिक स्थलों के भी स्ट्रक्चर होंगे। कैपिटल डेवलपमेंट अथॉरिटी की ओर से लाहौर में एक अधिसूचना जारी कर इस्लामाबाद के सेक्टर-9/2 में हिंदू समुदाय की शमशान भूमि की चारदीवारी निर्माण की अनुमति दे दी।