29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

डीडीसी चुनाव के बीच पाकिस्तान की एलओसी पर नापाक हरकत, भारतीय सेना ने दिया करारा जवाब

लगातार चौथे दिन पाकिस्तान ने एलओसी पर किया फिर संघर्ष विराम का उल्लंघन नियंत्रण रेखा के पास घुसपैठियों ने छोटे हथियारों से की फायरिंग और मोर्टार से दागे गोले
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Saurabh Sharma

•

Updated: 22 Dec 2020, 12:39 PM IST

Pakistan again violates ceasefire on LoC between DDC Counting

Pakistan again violates ceasefire on LoC between DDC Counting

जम्मू। जहां एक ओर जम्मू में जिला विकास परिषद के चुनावों के बाद वोटों की गिनती हो रही है। वहीं दूसरी ओर पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा यानी एलओसी पर लगातार चौथे दिन मंगलवार को संघर्ष विराम उल्लंघन जारी रखा। जिसके जवाब भारतीय सेना के जवानों ने मुंहतोड़ जवाब दिया। रक्षा मंत्रालय के अधिकारियों की ओर से यह जानकारी दी गई है।

यह भी पढ़ेंः-कश्मीर में मुठभेड़ के दौरान 2 आतंकवादियों ने किया आत्मसमर्पण, गोला-बारूद बरामद

एलओसी पर फायरिंग
रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता, कर्नल देवेंद्र आनंद ने कहा कि मंगलवार को सुबह लगभग 9.30 बजे पाकिस्तान ने पुंछ जिले के मनकोट सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास छोटे हथियारों से फायरिंग करके और मोर्टार से गोले दागकर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। प्रवक्ता ने कहा कि भारतीय सेना ने भी मुंहतोड़ जवाब दिया है। पाकिस्तान पिछले चार दिनों से नियंत्रण रेखा पर संघर्ष विराम का लगातार उल्लंघन कर रहा है।

यह भी पढ़ेंः-किसान आंदोलन से इन चार राज्यों को हुआ अब तक 14 हजार करोड़ के कारोबार का नुकसान

डीडीसी चुनाव के वोटों की गिनती
पाकिस्तान द्वारा मंगलवार को संघर्षविराम का उल्लंघन ऐसे समय पर हुआ है जब अधिकारी जिला विकास परिषद (डीडीसी) के चुनाव के लिए वोटों की गिनती में व्यस्त हैं। 5 अगस्त, 2019 को धारा 370 को निरस्त करने के बाद जम्मू-कश्मीर में डीडीसी चुनाव हुआ है।

यह भी पढ़ेंः- आखिर जो बाइडेन ने अपने कोरोना वैक्सीनेशन का क्यों कराया लाइव टेलीकास्ट, जानिए यहां

इस साल 3200 से अधिक संघर्ष विराम का उल्लंघन
इस वर्ष की शुरुआत के बाद से, पाकिस्तान ने 1999 में दोनों देशों द्वारा हस्ताक्षरित द्विपक्षीय संघर्षविराम समझौते का लगातार उल्लंघन करता आया है। जनवरी 2020 से नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तान द्वारा 3,200 से अधिक इस तरह के संघर्ष विराम उल्लंघन में कम से कम 30 नागरिक मारे गए हैं और 100 से अधिक घायल हुए हैं।

बड़ी खबरें

View All

विविध भारत

ट्रेंडिंग