25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इमरान खान का कुबूलनामा, पाकिस्तान में अब भी मौजूद हैं 30-40 हजार आतंकी

पाकिस्तान के पीएम इमरान खान (Imran Khan) ने दावा किया है कि उनकी सरकार ने आतंकी गुटों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shweta Singh

•

Updated: 24 Jul 2019, 6:55 PM IST

वाशिंगटन। अपने बयानों से पाकिस्तान को कई बार मुसीबत में डाल चुके इमरान खान ने एक बार फिर ऐसा बयान दिया है, जो पाक के झूठ को बेनकाब कर रहा है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने मंगलवार को कहा कि पाकिस्तान में अब भी 30,000 से 40,000 आतंकवादी मौजूद हैं। इमरान खान ने यह भी राज खोला कि इन आतंकियों ने अफगानिस्तान और पाक अधिकृत कश्मीर में प्रशिक्षण लिया है।

यह एक ऐसा हैरान करने वाला कबूलनामा है। इमरान खान के इस बयान के बाद हड़कंप मच गया है। आपको बता दें कि पहले भी कई मौकों पर इमरान खान यह स्वीकार कर चुके हैं कि भारत सहित अफगानिस्तान और ईरान में पाक में ट्रेनिंग कर चुके आतंकियों ने कई घटनाओं अंजाम दिया है।

पाक पीएम इमरान खान ने खोला बड़ा राज, कहा- पुलवामा हमले के पीछे जैश का हाथ

इमरान खान का बड़ा खुलासा

इमरान के ताजा बयान से भारत के उस दावे की पुष्टि होती है कि भारत में हमले करने वाले आतंकवादी गुट पाकिस्तानी धरती से संचालित हो रहे हैं। अमरीका में एक कार्यक्रम के दौरान इमरान खान ने कहा कि उनकी पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के सत्ता में आने से पहले रहीं पाकिस्तान से कई आतंकी संगठन संचालित हो रहे थे। उन्होंने यह भी कहा कि देश से संचालित हो रहे आतंकवादी गुटों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए पहले पाक हुक्मरानों में इच्छाशक्ति का अभाव था।

क्या कहा इमरान खान ने

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने एक प्रोग्राम में बोलते हुए कहा, "जब तक हम सत्ता में नहीं आए थे, सरकारों में राजनैतिक इच्छाशक्ति नहीं थी। जब आप आतंकी गुटों की बात करते हैं, हमारे पास अब भी 30,000 से 40,000 आतंकी हैं।

इन आतंकियों ने अफगानिस्तान के किसी हिस्से या कश्मीर में प्रशिक्षण लिया और कई मोर्चो पर लड़े। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार पहली ऐसी सरकार है, जिसने आतंकी गुटों को निहत्था करना शुरू कर दिया। इमरान खान ने दावा किया, "ऐसा पहली बार हो रहा है कि हमने आतंकियों के संस्थानों पर, उनके स्कूलों पर कब्ज़ा कर लिया है। अब वहां सरकारी अधिकारी बैठते हैं।

इमरान खान की अमरीका यात्रा: होटल में रुकने को पैसे नहीं, पाक पीएम को मेट्रो से करना पड़ा सफर

पाक की नीति में बदलाव

US इंस्टीट्यूट ऑफ पीस में बोलते हुए इमरान खान ने कहा, "पाकिस्तानी राजनीति में बड़ा बदलाव आया है। 2014 में पाकिस्तानी तालिबान ने आर्मी पब्लिक स्कूल में 15 बच्चों को मार डाला था। उसके बाद सभी राजनैतिक दलों ने नेशनल एक्शन प्लान पर चर्चा की और बाद में दस्तखत किए।

उसके बाद यह तय हुआ था कि पाकिस्तान किसी भी आतंकवादी संगठन को पाकिस्तान के भीतर संचालित नहीं होने देगा। लेकिन इस नीति का पालन नहीं किया गया। इसी मीटिंग में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने कहा था कि पिछली सरकारों ने आतंकवाद के बारे में अमरीका को सच नहीं बताया था खासतौर से पिछले 15 सालों में। उन्होंने यह भी दावा किया कि पाकिस्तान का अमरीका में हुए 9/11 से कुछ लेना-देना नहीं था।

विश्व से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..