31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पाकिस्तान: PM इमरान खान ने इस शख्स को भेजा 1 हजार करोड़ रुपए का मानहानि नोटिस

Imran Khan ने निजी टीवी चैनल के एंकर नजम सेठी को मानहानि का नोटिस भेजा है एक दिन पहले इमरान खान ने वरिष्ठ पत्रकार हामिद मीर को ट्विटर पर अनफॉलो कर दिया था
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Anil Kumar

•

Updated: 3 Aug 2019, 10:04 PM IST

इमरान खान

इस्लामाबाद।पाकिस्तान में मीडिया सेंसरशिप को लेकर मचे बवाल के बीच प्रधानमंत्री इमरान खान के एक फैसले से फिर विवाद गहरा गया है। दरअसल, प्रधानमंत्री इमरान खान ने एक निजी टीवी चैनल के एंकर को एक हजार करोड़ रुपए के मानहानि का नोटिस भेजा है।

पत्रकार नजम सेठी पर इमरान खान ने आरोप लगाया है कि उन्होंने उनके व्यक्तिगत जीवन से संबंधित झूठी खबरें दिखाई है।

PM इमरान खान ने पेश की मिसाल, अमरीका दौरे में नवाज शरीफ से 8 गुना कम किया खर्च

प्रधानमंत्री के सलाहकार बाबर अनवर ने कहा कि टीवी चैनल के पत्रकार नजम सेठी ने इमरान खान के व्यक्तिगत जीवन के बारे में लुभावने एजेंडे को प्रचारित किया और उनकी छवि धूमिल करने का प्रयास किया है।

उन्होंने कहा कि पीएम इमरान खान के चरित्र को बदनाम करने की कोशिश की है, इसलिए उन्हें 1 हजार करोड़ रुपए का मानहानि नोटिस भेजा गया है।

ट्विटर पर शेयर की नोटिस की तस्वीर

बता दें कि पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी के जनसंपर्क प्रमुख अजघर लघारी ने नजम सेठी को भेजे गए नोटिस की तस्वीरें और इसकी जानकारी ट्विटर पर पोस्ट की है। भेजे गए नोटिस में कहा गया है कि प्रधानमंत्री के खिलाफ किसी भी प्रकार की झूठी खबरें प्रसारित करने वालों पर कोई उदारता नहीं दिखाई जाएगी।

उन्होंने कहा, 'इमरान खान के निजी जीवन के बारे में नजम सेठी ने कई शर्मनाक दावे किए। उन्होंने एक निजी टीवी चैनल पर बैठकर कानून और नैतिकता का उल्लंघन करते हुए प्रधानमंत्री की प्रतिष्ठा को धूमिल करने की कोशिश की।’

पाकिस्तान: PM इमरान खान ने इस शख्स को ट्विटर पर किया अनफॉलो, मचा बवाल

लघारी ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि सेठी भागने के बजाय अदालत का सामना करेंगे, वरना उन्हें एक हजार करोड़ रुपए का भुगतान करना होगा।

मालूम हो कि एक दिन पहले इमरान खान ने मीडिया सेंसरशिप को लेकर आवाज उठाने वाले पाकिस्तान के वरिष्ठ पत्रकार हामिद मीर को सोशल मीडिया ट्वीटर पर अनफॉलो कर दिया था।

ट्विटर पर इमरान खान केवल 19 लोगों को फॉलो करते थे, जिसमें से एक हामिद मीर भी शामिल थे। हामिद मीर इकलौते पत्रकार थे जिन्हें इमरान खान फॉलो करते थे। अब इमरान खान केवल 18 लोगों को ही ट्विटर पर फॉलो करते हैं।

Read the Latest World News on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले World News in Hindi पत्रिका डॉट कॉम पर. विश्व से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर.