1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पाकिस्तान के PM इमरान खान ने नरेंद्र मोदी को दी जीत की बधाई, साथ मिलकर काम करने की जताई इच्छा

दुनिया के तमाम देशों ने पीएम मोदी को दी बधाई। लोकसभा चुनाव 2019 में भाजपा ने प्रचंड जीत हासिल की। दुनियाभर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जीत का जश्न।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Anil Kumar

•

Updated: 24 May 2019, 9:03 AM IST

पीएम मोदी और इमरान खान

इस्लामाबाद।लोकसभा चुनाव 2019 में भाजपा की शानदार जीत को लेकर पूरी दुनिया के तमाम देशों के राष्ट्राध्यक्षों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ( Narendra Modi ) को बधाई दी है। इसी कड़ी में पाकिस्तान ( Pakistan ) के प्रधानमंत्री इमरान खान ( Imran Khan ) ने भी पीएम मोदी को बधाई दी। इमरान खान ने पीएम मोदी ( Narendra Modi ) को बधाई देते हुए कहा 'लोकसभा चुनाव में भाजपा और उनके सहयोगी दलों की जीत पर बधाई। हम आगे दक्षिण एशिया में शांति, विकास और सोहार्द के लिए मिलकर काम करना चाहेंगे।' बता दें कि इससे पहले दुनिया के तमाम नेताओं ने पीएम मोदी को बधाई दी।

मोदी फिर से पीएम बने तो पाक के लिए अच्छा: इमरान

बता दें कि बीते महीने इमरान खान ने एक साक्षात्कार में कहा था कि यदि आगामी आम चुनाव में नरेंद्र मोदी जीतते हैं और प्रधानमंत्री बनते हैं तो पाकिस्तान के लिए अच्छा है। वे चाहते हैं कि मोदी फिर से प्रधानमंत्री बने। उन्होंने यह भी कहा था कि यदि नरेंद्र मोदी पीएम बनते हैं तो कश्मीर समस्या का हल बहुत जल्द हो जाएगा। इस दिशा में बहुत हद तक भारत-पाकिस्तान आगे बढ़े भी हैं। बता दें कि भारत-पाकिस्तान के बीच हालिया दिनों में जो घटनाक्रम हुआ था उससे यह जाहिर हो रहा था कि इमरान खान नरेद्र मोदी को बधाई नहीं देंगे। हालांकि इमरान खान ने बधाई दी और आशा व्यक्त की है कि भारत पाकिस्तान के साथ मिलकर काम करेगा और दक्षिण एशिया में शांति व सोहार्द के लिए एक साथ आगे बढ़ेंगे।

पीएम मोदी की जीत पर दुनिया भर से आ रहे हैं संदेश, कई देशों के राष्ट्राध्यक्षों ने दी बधाई

दुनिया के देशों ने दी पीएम मोदी को बधाई

लोकसभा चुनाव में भारी जीत को लेकर दुनिया के तमाम देशों ने पीएम मोदी को फोन कर या फिर ट्वीट कर बधाई दी। चीन, जापान, रूस, श्रीलंका, मालदीव, पुर्तगाल, अफगानिस्तान, भुटान, नेपाल, इजराइल आदि तमाम देशों के राष्ट्राध्यक्षों ने पीएम मोदी को जीत की बधाई दी। इसके अलावे दुनिया भर में रहने वाले भाजपा समर्थकों ने भी जश्न मनाया।

Read the Latest World News on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले World News in Hindi पत्रिका डॉट कॉम पर. विश्व से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर.