लाहौर। श्रीलंका में रविवार को हुए सीरियल ब्लास्ट को लेकर निर्वासित पाकिस्तानी नेता और मुत्ताहिदा कौमी मूवमेंट (एमक्यूएम) के संस्थापक अल्ताफ हुसैन ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने दावा किया है कि कोलंबो धमाकों में पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई का हाथ हो सकता है। हुसैन ने यूएन के महासचिव से अपील की है कि इन बम धमाकों में आईएसआई के शामिल होने की संभावना को दरकिनार न किया जाए। हुसैन इस समय लंदन में रह रहे हैं।