18 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / World / Asia / श्रीलंका सीरियल ब्लास्टः कोलंबो और मुंबई हमले में हैं ये बड़ी समानताएं

श्रीलंका सीरियल ब्लास्टः कोलंबो और मुंबई हमले में हैं ये बड़ी समानताएं

ईस्टर के मौके पर कोलंबो में सीरियल बम धमाकों को अंजाम दिया गया। आतंकियों ने हिन्दू, ईसाई और यहूदी धर्म के लोगों को निशाना बनाकर किया हमला। 1993 में मुंबई में हुए हमले की तहर ही इस घटना को भी अंजाम दिया गया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Anil Kumar

•

Updated: 22 Apr 2019, 7:13 PM IST

कोलंबो में सीरियल बम धमाका

श्रीलंका सीरियल बलास्ट : सिलसिलेवार बम धमाकों से थर्राया कोलंबो, श्रीलंका और मुंबई हमलों में ये हैं समानताएं

कोलंबो। श्रीलंका की राजधानी कोलंबो में रविवार की सुबह सिलसिलेवार आठ धमाकों ने पूरी दुनिया को हिलाकर रख दिया। इस धमाके में अबतक 185 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 500 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हैं। घटना के बाद से प्रशासन ने फौरन ही इलाके में कर्फ्यू लगा दिया और सोशल मीडिया सेवा को बंद कर दिया। बता दें कि रविवार को ईसाई धर्म के पवित्र त्योहार ईस्टर के मौके पर अलग-अलग चर्च में हजारों की संख्या में लोग प्रार्थना करने के लिए पहुंचे थे।

आठ बम धमाकों से दहला कोलंबो, चर्च और होटलों में हमला, 190 की मौत, 400 से अधिक लोग घायल

मुबई हमले की तरह घटना को दिया गया अंजाम

बता दें कि पूरी दुनिया में आतंकियों ने कई बार इस तरह की घटना को अंजाम दिया है। भारत में 1993 में भी आतंकियों ने मुंबई में सिलसिलेवार बम धमाकों को अंजाम दिया था। आंतकियों ने समुद्र किनारे शहर मुंबई को को निशाना बनाया था और करीब साढ़े तीन बाद एक बार फिर आतंकियों ने समुद्र किनारे वाले देश श्रीलंका को दहलाया है। अब कोलंबो में हुए हमले में भी मुंबई हमले की पुनरावृत्ति नजर आ रही है। जिस तरह से मुंबई में हिंदू, ईसाई और यहूदियों को निशाना बनाया गया था, ठीक इस हमले में भी साफ नजर आ रहा है कि हिंदू, ईसाई और यहूदियों को निशाना बनाकर हमला किया गया है। इस तरह से मुंबई हमले और कोलंबो हमले में कई समानताएं नजर आ रही हैं। आइए जानते हैं कि मुंबई और कोलंबो में हुई इस खौफनाक घटना में क्या-क्या समानताएं हैं..

श्रीलंका में धमाकों पर PM मोदी ने जताया दुख, सुषमा और ममता समेत कई नेताओं ने प्रकट की संवेदना













1993-मुंबई (भारत)2019-कोलंबो (श्रीलंका)
सिलसिलेवार 12 धमाके
वो भी समुद्री किनारा था
मार्च में हुआ था ब्लास्ट
होटल को बनाया था निशाना
257 लोगों की हुई थी मौत
यहां भी हिंदू,ईसाई और यहूदी थे निशाने पर
यहां भी भारतीयों पर हमला
यहां एक के बाद एक कई घंटे में हुए थे धमाके

सिलसिलेवार 6 धमाके
ये भी है समुद्री किनारा
अप्रैल में हुआ है ब्लास्ट
तीन होटलों को बनाया निशाना
अभी तक 150 लोगों मौत की सूचना
यहां भी हिंदू,ईसाई और यहूदी निशाने पर
यहां भी भारतीय लोग निशाने पर
यहां एक साथ ही हुई हैं कई जगह धमाके


Read the Latest World News on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले World News in Hindi पत्रिका डॉट कॉम पर. विश्व से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर .