29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पाक का दावा- हाफिज की हत्या के लिए एक खुफिया एजेंसी ने दी 8 करोड़ की सुपारी

पाक ने दावा किया है कि एक विदेश खुफिया एजेंसी हाफिज सईद की हत्या की योजना बना रही है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

ashutosh tiwari

•

Updated: 12 Nov 2017, 3:11 PM IST

Hafiz Saeed, pakistan

नई दिल्ली। पाकिस्तान की सरकार ने विदेशी खुफिया एजेंसियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पाक ने दावा किया है कि एक विदेश खुफिया एजेंसी हाफिज सईद की हत्या की योजना बना रही है। पाकिस्तान की राष्ट्रीय आतंकवाद निरोधक प्राधिकरण ने सरकार को एक पत्र लिखा है। इसमें कहा गया है कि एक विदेशी खुफिया एजेंसी ने हाफिज सईद की हत्या की साजिश रची है। इसके लिए एक प्रतिबंधित संगठन के दो सदस्यों को 8 करोड़ रुपये भी दिए गए हैं। इस पर पंजाब प्रांत के गृह विभाग ने हाफिज सईद की सुरक्षा बढ़ा दी है। देखा जाए तो पाकिस्तान अप्रत्यक्ष रूप से भारत की ओर इशारा कर रहा है।

कौन है हाफिज सईद?
आपको बता दें कि हाफिज सईद जमात-उद-दावा का प्रमुख है। मुंबई में 26 नवम्बर 2008 की देर रात मशहूर होटलों के समीप तथा कई अन्य प्रमुख जगहों पर कुछ समय के अंतराल में हुए दर्जन भर सीरियल ब्लास्ट और गोलीबारी हुई, जिसमें 237 लोगों की मौत हो गई जबकि लगभग 300 लोग घायल हो गए थे। पुलिस के अनुसार केवल मुंबई के छत्रपति शिवाजी टर्मिनस स्टेशन पर गोलीबारी में ही 10 लोगों की मौत हो गई। छत्रपति शिवाजी टर्मिनस स्टेशन के अतिरिक्त ताज होटल, होटल ओबेरॉय, लियोपोल्ड कैफ़े, कामा अस्पताल तथा दक्षिण मुंबई के अन्य अनेक स्थानों पर हमले हुए थे।

इस हमले में हाफिज सईद का नाम आया था। अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत सबूत भी दे चुका है कि हाफिज सईद ही इस हमले का मास्टरमाइंड था। जून 2014 में अमरीका ने जमात उद दावा को एक विदेशी आतंकवादी संगठन घोषित किया था। इसके साथ ही हाफिज सईद पर एक करोड़ डॉलर का इनाम घोषित है। हाफिज को आतंकवाद निरोधक कानून के तहत 30 जनवरी से लाहौर में नजरबंद किया गया है। पाक सरकार के मुताबिक सईद के रिहा होने से कानून-व्यवस्था बिगड़ सकती है। जिस वजह से पिछले महीने उसकी नजरबंदी को 26 नवंबर तक के लिए बढ़ा दिया गया था।