15 अगस्त के दिन काला दिवस मनाकर पाकिस्तान कश्मीर की आवाम को गुमराह करने की कोशिश में लगा है। वह यहां पर लोगों को भड़का पर भारत के खिलाफ आंदोलन खड़ा करने की कोशिश में है। इसकी तैयारी उसने अभी से करनी शुरू कर दी है। वह अपने कट्टरपंथी नेताओं का इस्तेमाल कर कश्मीर को अशांत करने की कोशिश करेगा। अब तक कश्मीर में तिरंगा फहराने पर प्रतिबंध था, आर्टिकल 370 के आने के बाद 15 अगस्त के दिन तिरंगा फहराया जाएगा। ऐसे में पाकिस्तान नहीं चाहता है कि यहां की आवाम इस जश्न में हिस्सा ले।