आधारशिला समारोह के दौरान इमरान ने कहा कि हमारी सरकार की आने वाले वर्षों में लोगों को उचित सस्ते दाम पर घर दिलाने को प्रतिबद्ध है। इमरान ने बताया कि यह योजना पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप के तहत पूरी की जाएगी। इसके तहत सरकार इन घरों के लिए जमीन उपलब्ध कराएगी, जबकि इस पर निर्माण कार्य प्राइवेट सेक्टर की मदद से किया जाएगा। समारोह वाली जगह का हवाला देते हुए इमरान ने कहा,'इस साइट पर 18,500 घरों का निर्माण किया जाएगा। इनमें से 10,000 घर आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को उपलब्ध कराया जाएगा।'