8 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पिता कर रहा था कीटनाशक का छिड़काव, बेटी की मौत

पाली के रास थाना क्षेत्र के केसरपुरा सरहद में शुक्रवार को रबी फसल को कीट से बचाने के लिए रसायन का स्प्रे कर रहे एक पिता को पता ही नहीं था कि उसकी बेटी उसकी आंखों के सामने ही दम तोड़ देगी।
less than 1 minute read
Google source verification

पाली

•

image

Akshita Deora

•

Dec 17, 2023

photo_6339182153790765344_y.jpg

पाली के रास थाना क्षेत्र के केसरपुरा सरहद में शुक्रवार को रबी फसल को कीट से बचाने के लिए रसायन का स्प्रे कर रहे एक पिता को पता ही नहीं था कि उसकी बेटी उसकी आंखों के सामने ही दम तोड़ देगी। स्प्रे करने के दौरान बेटी सम्पर्क में आ गई, जिससे वह अचेत हो गई। आनन-फानन में परिजन उसे रास अस्पताल ले गए, जहां से उसे ब्यावर रैफर कर दिया गया। लेकिन, ब्यावर में उसकी मौत हो गई। बेटी की मौत से पिता के साथ ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
यह भी पढ़ें : राजस्थान में गृहणियों के लिए खुशखबरी, केन्द्र सरकार ने इस बड़ी योजना का प्रदेश में लांच किया वर्जन 2.0


मुख्य आरक्षी मलाराम ने बताया कि थाना क्षेत्र के केसरपुरा सरहद में शुक्रवार को रबी फसल में केसरपुरा निवासी पप्पुराम नायक कीटनाशक दवा का छिडक़ाव कर रहा था। वहां उसकी 15 साल की बेटी खुशबू भी खड़ी थी। तभी हवा के प्रभाव से रसायन उसकी सांसों में चला गया, जिससे वह अचेत हो गई। इस पर परिजनों ने तुरंत उसे उपचार के लिए रास अस्पताल पहुंचाया। वहां से उसे अचेतावस्था में ब्यावर रेफर कर दिया। ब्यावर के राजकीय अमृतकौर चिकित्सालय में उपचार के दौरान खुशबू की मौत हो गई। पुलिस ने ब्यावर के राजकीय अमृतकौर चिकित्सालय स्थित मोर्चरी से अन्त्य परीक्षण करवाकर मृतका बालिका का शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया। वहीं पिता पप्पुराम की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ की हैं।