
सांडेराव के पास रविवार रात ट्रक अचानक रुकने से पीछे आ रही जीप बेकाबू होकर दो पलटी खाकर खाई में जा गिरी। हादसे में जीप में सवार नौ जने घायल हो गए। गंभीर घायल पति-पत्नी की मौत हो गई शेष घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। जीप में सवार परिवार सूरत में फर्नीचर कारोबार से जुड़ा हुआ था, जो दीपावली मनाने परिवार सहित बीकानेर जिले में अपने गांव भादला (नौखा) आ रहे थे। हादसे में जीप में सवार बीकानेर जिले के भादला (नौखा) निवासी गणपतराम (45) पुत्र राणाराम सुथार, उनकी पत्नी अणचीदेवी (42), पुत्री देवी, संगीता, सीता, कंचन, निकिता, पुत्रवधु सरस्वती व उनका एक रिश्तेदारा मांगीलाल भुंडेल (नागौर) घायल हो गए। पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल ले गई। बीच रास्ते गणपतराम व उनकी पत्नी अणचीदेवी की मौत हो गई। शेष घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। पुलिस ने मांगीलाल सुथार की रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज किया।
एेसे हुआ हादसा
पुलिस के अनुसार सांडेराव के निकट फोरलेन पर रविवार रात करीब तीन बजे एक ट्रक ने ओवरटेक किया और जीप से आगे निकला। कुछ ही दूरी पर ट्रक पहुंचा ही था कि उसके चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए। जिससे पीछे चले रहे जीप चालक अपना संतुलन खो बैठा और जीप पलट कर सडक़ किनारे खाई में जा गिरी।
इंतजार करते रह गए
गणपतराम सुथार के परिवार के सभी लोग काफी खुश थे। गांव में उनके परिजन भी उनके आने की राह देख रहे थे। रास्ते में कई बार उनकी फोन पर बात भी हुई। लेकिन हादसे से परिवार की खुशियां मातम में बदल गई।
कोई मेरे मम्मी-पापा को लौटा दो
हादसे में अपने माता-पिता को खो चुकी पांचों बेटियां व पुत्रवधु का रो-रो कर बुरा हाल हो गया।
समाजसेवी उन्हें सांत्वना देते रहे लेकिन वे एक ही बात कहते रहे कोई मेरे माता-पिता को लौटा दो।
Published on:
02 Nov 2016 12:13 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
