10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

प्रदेश के सभी सरकारी स्कूल में लगेगी महाराणा प्रताप की तस्वीर

•

image

Rajendra Singh Denok

•

Updated: 29 May 2017, 9:01 AM IST



- पाली में महाराणा प्रताप जयंती समारोह को संबोधित करते हुए शिक्षा राज्य मंत्री ने की घोषणा

पाली. प्रदेश की सभी सरकारी स्कूलों में अब राजस्थान के गौरव महाराणा प्रताप की तस्वीर को लगाना आनिवार्य होगा। यह घोषणा रविवार को प्रदेश के शिक्षामंत्री वासूदेव देवनानी ने की। मंत्री देवनानी रविवार को पाली में महाराणा प्रताप जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने के लिए आए थे। यह कार्यक्रम महाराणा प्रताप जन्म स्थली धानमंडी में आयोजित हुआ था।

मंत्री देवनानी ने बताया कि वर्तमान में मोबाइल व इंटरनेट के युग में बच्चे अपने संस्कार व महापुरूषों को भूलते जा रहे हैं। अगर, देश का भविष्य इन महापुरूषों के बारे में नहीं जानेगा तो उसे हमारी संस्कृति व गौरव का पता कैसे चलेगा।


इसी उद्देश्य को लेकर मंत्री देवनानी के मंच के माध्यम से ही पूरे प्रदेश की सरकारी स्कूलों के लिए यह निर्देश जारी किए। इसके साथ ही मंत्री देवनानी के महाराणा प्रताप जन्म स्थली धानमंडी के पास बंद पड़ी सरकारी स्कूल की भूमि को भी प्रताप स्मारक बनाने के लिए देने की घोषणा की है। उन्होंने बताया कि इस स्कूल का अधिकार कलक्टर को दे रखा है। अगर, कोई समस्या होगी तो वह स्वयं इसके आदेश जारी कर देंगे।