
पाली/सोजत रोड। जिले के सोजत रोड [ Sojat Road ] कस्बे के तिलक मार्ग पर शनिश्चर मंदिर के सामने किराणा स्टोर में मध्य रात्रि को बिजली के तारो में शॉर्ट सर्किट होने के कारण आग लग [ -पाली जिले के सोजत रोड कस्बे की एक किराणा दुकान में लगी आग [ Fire in the grocery store ] गई। जिसमें लाखों का सामान जलकर राख हो गया। आग इतनी भीषण थी कि दुकान की छत व दीवारों में भी दरारें आ गई तथा पत्थर की शिला भी टूट गई।
दुकान मालिक सेहवाज निवासी तडक़ा बेरा के राजूराम पुत्र तेजाराम जाट ने बताया कि रात को दुकान में रखे डी फ्रीज में चूहे द्वारा तारों के काटने से शॉर्ट सर्किट [ A fire with electric short circuit ] हुआ। जिसके चलते आग लगने से किराणे की दुकान में पड़ा लाखों का सामान जलकर राख हो गया। आग लगने की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची तथा सोजत से अग्निशमन वाहन को बुलवा गया।
जिससे सुबह तक आग पर काबू पाया गया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि रात्रि में विद्युत विभाग में विद्युत सप्लाई बंद [ Power supply off ] करने के लिए कई बार फोन लगाए पर किसी कर्मचारी ने फोन उठाने की जरूरत नहीं समझी। आखिरकार ग्रामीणों ने पुलिस व अग्निशमन [ Fire Fighting ] द्वारा ही आग पर काबू पाया गया। पुलिस ने इसको लेकर जांच शुरू की।