सरकार की ओर से एलोपैथी में चिकित्सकों के पद रिक्त होने का कारण बताकर सेवानिवृत्ति की आयु को बढ़ाया था। यही कारण आयुर्वेद में है। इसके बावजूद उनकी आयु को नहीं बढ़ाया जा रहा। वर्ष 2024 व 2025 में कई चिकित्सक सेवानिवृत्त हो जाएंगे। इससे पद रिक्त होंगे। यदि सरकार चिकित्सकों की आयु बढ़ाती है तो उसे लाभ है। चिकित्सकों को अभी सेवानिवृत्ति के परिलाभ नहीं देने होंगे। उसके ब्याज में ही चिकित्सकों का वेतन तक निकल जाएगा।
डॉ. पीयूष जोशी, प्रदेश महासचिव, राजस्थान आयुर्वेद चिकित्साधिकारी संघ