20 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Rajasthan / Pali / यहां बाइक सवार युवकों पर धारदार हथियार से हमला, फैली सनसनी, बदमाश मौके से फरार

यहां बाइक सवार युवकों पर धारदार हथियार से हमला, फैली सनसनी, बदमाश मौके से फरार

पाली जिले के सुमेरपुर कस्बे का मामला  
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

पाली

•

image

Rajendra Singh Denok

•

Updated: 5 Feb 2024, 9:01 PM IST

यहां बाइक सवार युवकों पर धारदार हथियार से हमला, फैली सनसनी, बदमाश मौके से फरार

यहां बाइक सवार युवकों पर धारदार हथियार से हमला, फैली सनसनी, बदमाश मौके से फरार

पाली जिले के सुमेरपुर कस्बे के उषापुरी गेट के सामने रविवार शाम को बाइक सवार दो बदमाशों ने दूसरी बाइक सवार युवकाें पर धारदार हथियार हमला कर दिया। घटना में एक युवक घायल हाे गया। घटना के बाद कस्बे में सनसनी फैल गई।

बड़गांव निवासी राज्यवर्धनसिंह पुत्र कालूसिंह राजपूत ने रिपाेर्ट कि मैं व मेरा दाेस्त भरत कुमार व ललित देवासी रविवार शाम करीब 5 बजे बाइक पर सवार होकर सुमेरपुर बाजार की ओर जा रहें थे। इस दौरान उषापुरी गेट के सामने पीछे से बाइक लेकर आ रहे नारायण देवासी व भीमाराम देवासी ने हमारी बाइक काे टक्कर मार दी। जिससे हम तीनाें निचे गिर गए। उसके बाद दोनों धारदार हथियार से हमला करने लगे।

हमलावराें ने भरत कुमार पर कुल्हाडी से हमला किया। इतने में मैने बचाव के लिए हाथ बीच में डाला तो मेरे हाथ के लग गई। इसके बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। थानाधिकारी लक्ष्मणसिंह चंपावत ने बताया कि रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर आरोपियों की पहचान कर ली गई है। आरोपी पालड़ी जोड़ निवासी नारायणलाल देवासी व व नेतरा निवासी भीमाराम की तलाश में पुलिस जुटी हुई है।