15 अगस्त 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ट्रक से टकराई सिरोही भाजयुमो अध्यक्ष की कार

- पूर्व जिला महामंत्री व जिला प्रवक्ता भी थे साथ, बाल-बाल बचे
less than 1 minute read
Google source verification

सिरोही. आबूरोड में बुधवार शाम किसी शादी समारोह में सम्मिलित होने जा रहे भाजयुमो जिलाध्यक्ष की कार फोरलेन पर ओर गांव के समीप ट्रक की चपेट में आ गई। हालांकि कार सवार सभी पदाधिकारी बाल-बाल बच गए, लेकिन कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद आसपास से गुजर रहे लोगों ने ट्रक चालक की धुनाई कर दी। जानकारी के अनुसार भाजयुमो जिलाध्यक्ष हेमंत पुरोहित, पूर्व जिला महामंत्री वीरेंद्रसिंह चौहान, जिला प्रवक्ता रोहित खत्री किसी समारोह के लिए आबूरोड जा रहे थे।ओर के समीप ओवरटेक के चक्कर में कार एक ट्रक की चपेट में आ गई, जिससे टायर ब्रस्ट हो गया तथा कार डिवाइडर से टकरा गई।आसपास से गुजर रहे अन्य वाहन चालकों ने इनको संभाला।पदाधिकारियों ने बताया कि हादसे में उन्हें कोई चोटें नहीं आई।


बड़ी खबरें

View All

अलीगढ़

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग