नई दिल्ली/पाली। दिल्ली क्राइम ब्रांच ने एक दिन पहले सात घंटे की पूछताछ के बाद दाती मदन को भले ही छोड़ दिया हो, लेकिन पीडि़ता ने अब कोर्ट की मदद मांगी है। पीडि़ता ने दिल्ली कोर्ट में प्रार्थना पत्र पेश कर दिल्ली क्राइम ब्रांच पर जांच में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। साथ ही आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग की है। इधर, शुक्रवार को दाती फिर से पूछताछ के लिए ब्रांच के सामने पेश होगा।