8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

14 घंटे तक पानी के अंदर ऐसे फंसा रहा शव, जानकर किसी को नहीं हो रहा यकीन, घर में पसरा मातम

मारवाड़ जंक्शन-अखावास मार्ग पर स्थित नाले की रपट से रविवार रात बाइक के साथ बहे युवक का शव सोमवार को निकाल लिया गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

पाली

•

image

Nupur Sharma

•

Updated: 11 Jul 2023, 5:00 PM IST

patrika_news_8.jpg

पाली/पत्रिका। मारवाड़ जंक्शन-अखावास मार्ग पर स्थित नाले की रपट से रविवार रात बाइक के साथ बहे युवक का शव सोमवार को निकाल लिया गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। शव पानी के अंदर झाड़ियों में फंसा हुआ था, जिसे सुबह स्थानीय गोताखोरों व पुलिस की मदद से बाहर निकाला गया।

पुलिस ने बताया कि सोमवार अल सुबह ग्रामीण नारायणलाल गुर्जर, संतोष नायक, वोराराम चौकीदार, भुंडाराम नायक, राजू, शेषाराम सरगरा के साथ पुलिस के जवान कुकाराम, राजकुमार, किशनाराम, बाबूलाल, गोविंद सहाय, बाबूलाल मीणा पानी में उतर गए। करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत कर युवक को ढूंढ निकाला। युवक का शव पानी के अंदर झाड़ियों में फंसा हुआ था।


यह भी पढ़ें : लोन देने के नाम पर आ रहे फर्जी कॉल तो हो जाए सावधान, करें ये उपाय

मामले को लेकर मृतक के भाई रमेश पुत्र पेमाराम सरगरा ने पुलिस को रिपोर्ट पेश की। इस मौके पर उपखंड अधिकारी पंकज कुमार जैन, तहसीलदार रामलाल मीणा, थाना प्रभारी पन्नाराम प्रजापत, द्वितीय पुलिस थाना प्रभारी प्रबुद्याल सेन, नगेंद्रसिंह गुर्जर, नगर पालिका अधिशाषी अधिकारी प्रतापसिंह, पूर्व विधायक केसाराम चौधरी, कांग्रेस नेता लक्ष्मीनारायण तंवर, मनोज गुर्जर, पटवारी अशोक कुमार, इंद्रसिंह, भगवान सिंह आदि मौजूद रहे।

मारवाड़ जंक्शन से जा रहे थे दुदौड़
दुदौड़ निवासी श्रवण (28) पुत्र पेमाराम सरगरा व दयाल (22) पुत्र रताराम गुर्जर रविवार रात दुदौड़ जाने के लिए मारवाड़ जंक्शन से निकले थे। अखावास मार्ग की रपट पर तेज वेग से बह रहे नाले में दोनों असंतुलित होकर पानी में गिर गए। दयाल की तो जान बच गई। लेकिन श्रवण पानी के साथ बह गया।


यह भी पढ़ें : PTI भर्ती : फर्जी मानकर रोका था 300 अभ्यर्थियों का रिजल्ट, अब आया हैरान करने वाला ये नतीजा

शव देख परिजनों की टूटी आस
युवक नहीं मिलने से परिजनों को रात्रि से ही उसके जीवित होने की आस थी, लेकिन जैसे ही उसके शव को पानी से बाहर निकाल कर लेकर आए तो मानो परिजनों पर पहाड़ टूट गया। हर कोई शव को पकड़कर रोता हुआ दिखाई पड़ा। घर में श्रवण छोटा होने से परिवार में लाडला भी था। वहां खड़े सभी की आंखें नम हो गई।

पहले भी हुआ हादसा, ये दूसरी मौत
इसी नाले में कुछ दिनों पहले एक युवक की पानी में डूब जाने से मौत हो गई थी। अब ये दूसरा हादसा हुआ है। आमजन को बहते पानी में से निकलने से बचना चाहिए।

शाबाश राजकुमार... बीमारी के बावजूद ढूंढ निकाला शव
श्रवण का शव निकालने में पुलिस कांस्टेबल राजकुमार महती भूमिका रही। पीलिया से ग्रसित होने के बावजूद राजकुमार रात में ही अन्य साथियों के साथ बहते पानी में उतर गए और घंटों तक तलाश की। रात्रि में युवक नहीं मिला तो अलसुबह मौके पर पहुंचकर तलाश शुरू की। आखिरकार राजकुमार ने काफी दूर तक बहे युवक का शव बाहर निकाल लिया।