फिल्म पद्मावति के रिलीज पर रोक लगाने की मांग को लेकर सोजत सर्वधर्म समाज के लोगों एवं विभिन्न संगठनों, जनप्रतिनिधियों ने शनिवार को पंचायत समिति से नारेबाजी करते हुए जुलूस के रूप में अहिंसा सर्किल पहुंचे जहां डायरेक्टर संजयलीला भंसाली का पुतला फंूक अपनी भड़ास निकाली और उपखंड अधिकारी मुकेश चौधरी को संयुक्त हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन सौंपा। भंसाली द्वारा इतिहास के साथ खिलवाड़ करने के विरोध में बजरंग दल, गौपुत्र सेना, एनएसयूआई, वीरशिरोमणि राव जैता राठौड़ विकास संस्थान, करणीसेना, अभाविप समेत कई संगठनों के पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने अपनी नाराजगी जताई। ज्ञापन देने वालो में भाजपा जिला उपाध्यक्ष गिरवरसिंह राठौड़, भाजपा महामंत्री कैलाश अखावत, कांग्रेस जिलाध्यक्ष चुन्नीलाल चाड़वास, प्रफुल्ल ओझा, पंकज त्रिवेदी, आनन्द भाटी, बजरंग दल के महेन्द्र टांक, चन्द्रशेखर श्रीमाली, राकेश पंवार, गौतम तंवर, धीरज गहलोत के अलावा बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।