24 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Maharashtra / Mumbai / दो हजार में देशी कट्टा और दस हजार में पिस्टल

दो हजार में देशी कट्टा और दस हजार में पिस्टल

- पुलिस पर फायरिंग की घटनाओं में हो रहा इजाफा, सदर थाने का कांस्टेबल हो चुका है घायल
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Avinash Kewaliya

•

Updated: 26 Jun 2017, 12:24 PM IST

ओम टेलर . पाली

मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले बदमाश इतने दुस्साहसी हो गए हैं कि पकड़े जाने के डर से पुलिस पर फायरिंग करने से भी नहीं चूक रहे। पिछले एक-दो वर्षों में पुलिस पर फायरिंग करने की कई घटनाएं सामने आई हैं। इसका बड़ा कारण है हमारे पड़ौसी राज्य में आसानी से चंद रुपयों में हथियार मिलना और इनकी सप्लाई हमारे जिले तक होना।

दरअसल, मध्यप्रदेश के गुना व बीना शहर अवैध हथियार बनाने का गढ़ है। इंदौर के सिंघाड़ा गांव में बदमाशों ने अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री लगा रखी थी, जो पुलिस ने पकड़ी थी। देशी कट्टे दो से पांच हजार रुपए में तथा पिस्टल 10 हजार रुपए तक मिल जाती है। मध्यप्रदेश से कोटा मार्ग के जरिए जिले में अवैध सप्लाई किए जा रहे है तो कई जने स्वयं जाकर ला रहे है। जोधपुर, पाली में भी इनके एजेंट है, जो रुपए लेकर हथियार उपलब्ध करवाते है। गत माह पुलिस ने किशनपुरा (नाडोल) निवासी मुकेश चौधरी को पकड़ा था। जो मध्यप्रदेश से अवैध रूप से आई पिस्टल बेचने के लिए जा रहा था। पूछताछ में बताया था कि हथियार सप्लाई करने वाले प्राइवेट बसों व ट्रेनों से आते हैं। जिनको सप्लाई देनी हैं उनको फोन स्थान व समय बताया जाता है। खुद सीधे ग्राहक से नहीं मिलते, बल्कि किसी चिह्नित वस्तु में सार्वजनिक स्थान पर रख दिया जाता है।

जोधपुर जेल से चल रहा गिरोह

पकड़े गए अपराधी ने बताया कि जोधपुर जेल में कुछ लोगों से उसकी पहचान हुई थी। जेल से रिहा होकर उनके बताए गए आदमी से मिला और अवैध रूप से हथियार बेचने का काम शुरू किया। मामले में पुलिस ने 10 आरोपितों को गिरफ्तार किया तथा 12 पिस्टल बरामद की थी।


पुलिस पर हुई फायरिंग की घटनाएं

दो अप्रेल 2016 - डोडा-पोस्त की सप्लाई कर वापस लौटते समय आरोपित हनमानाराम विश्नोई ने सादड़ी-लादाणा मार्ग पर पुलिस पर फायरिंग की और फरार हो गया था।

जनवरी 2017 - सादड़ी के निकट मालारी चौराहे पर तेज गति से स्कोर्पियो में आ रहे दो तस्करों ने पुलिस से बचने के लिए हवाई फायर किया।

20 जनवरी 2017 - तस्कर हड़मानराम को पकडऩे में जुटी टीम ने विद्यावाड़ी खीमेल के निकट घेरा तो उसने पुलिस पर तीन-चार फायर किए। एक गोली कांस्टेबल को लगी।

22 जून 2017 - नाडोल चौराहे पर तस्करों ने नाकाबंदी तोड़ कर पुलिस पर दो राउंड फायर किए।

चला रहे अभियान

मादक पदार्थों एवं अवैध हथियार सप्लाई करने वालों बदमाशों के खिलाफ अभियान जारी है। हाल ही में हथियार सप्लाई करने वाले दस बदमाशों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 12 पिस्टल बरामद की है। मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई जारी है।

- दीपक भार्गव, पुलिस अधीक्षक, पाली