कार्यक्रम में पंचायत प्रसार अधिकारी संघ के जिलाध्यक्ष दौलतसिंह अखावत द्वारा मौजूदा सरकार की कर्मचारी विरोधी नीति की कडी भत्र्सना करते हुए बताया कि सरकार के द्वारा 9 बार लिखित में किये गये समझौते छल-कपट साबित हुए। 15 सितम्बर को मुख्यमंत्री द्वारा कैडर स्ट्रेन्थ और पदोन्नति जैसी वाजिब मांगों का अनुमोदन किये जाने के बावजूद आदेश जारी नहीं किये गये। पंचायतीराज विभाग में पिछले 5 में कोई पदोन्नति नहीं की गई। मौजूदा राज्य सरकार द्वारा कर्मचारियों के पीठ में छुरा घोपने,छल-कपट करने और मुंह में राम बगल में छुरी की नीति से व्यथित होकर राजस्थान पंचायतीराज सेवा परिषद् द्वारा कार्यग्रहण करने से पूर्व श्राद्ध किया गया। कार्यक्रम के बाद सभी द्वारा कार्यग्रहण किया गया।
कार्यक्रम में पंचायत प्रसार अधिकारी मनोज भाटी, सुरेन्द्रसिंह,रणवीरसिंह, हीरालाल गोयल,अरूण वैष्णव, भंवरलाल चौधरी,ग्राम विकास अधिकारी ब्लॉक अध्यक्ष जितेन्द्र पाण्डेय, शांतीलाल भाटी,अरविन्द ओझा, शोभावती ,धर्मेन्द्र खण्डेलवाल सहित कई कर्मचारी मौजूद रहे।