6 जुलाई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Watch Video : यहां शाम तक इंतजार करते रहे किसान, जिम्मेदारों के आश्वासन पर लौटे

कंटालिया के किसानों ने सिंचाई के लिए मांगा बांध से चार पाण पानी, सुबह आए किसानों से शाम को अधिकारियों ने की वार्ता
2 min read
Google source verification
पाली. जिला कलक्टर से देर शाम वार्ता करते कंटालिया के किसान। पत्रिका

पाली. जिला कलक्टर से देर शाम वार्ता करते कंटालिया के किसान। पत्रिका

पाली जिले के कंटालिया बांध से सिंचाई के लिए चार पाण पानी देने की मांग को लेकर किसान गुरुवार सुबह कलेक्टर कार्यालय पहुंचे। उन्होंने जिला कलक्टर नमित मेहता को ज्ञापन सौंपा। इधर, देर शाम तक किसान जलदाय व सिंचाई विभाग के अधिकारियों का इंतजार करते रहे। आखिरकार देर शाम अधिकारियों ने आश्वासन दिया, तब जाकर किसान यहां से लौटे।

बांध कमांड अध्यक्ष भीकसिंह कुम्पावत ने बताया कि इस बार अच्छी बारिश होने के उपरांत किसानों को मात्र एक या दो पाण सिंचाई के लिए जलदाय विभाग की ओर से दिया जा रहा है। एक दो पाण पानी से फसल का पकना मुश्किल है। उन्होंने बताया कि कंटालिया बांध की भराव क्षमता 7.10 मीटर है और इस बार 6 मीटर 70 सेंटीमीटर तक बांध में पानी की आवक हुई है। बांध में वर्तमान में 173.704 एमसीएफटी पानी उपलब्ध है। इस बार बरसात भी अच्छी हुई है। उसके बाद भी उन्हें सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी नहीं मिल पा रहा है। इस दौरान बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।

किसानों को नहीं मिला सिंचाई के लिए पानी
ज्ञापन में उन्होंने बताया कि बांध से 20 एचपी व 25 एचपी की दो मोटर लगा रखी है, जो कि 1 घण्टे में 72 हजार लीटर व 88 हजार लीटर पानी खींचने की क्षमता रखती है। विभाग ने बांध से 100 एमसीएफटी से अधिक पानी उपभोग में ले लिया है। इससे पानी स्तर कम हुआ है। जबकि किसानों को आज दिन तक सिंचाई के लिए कोई पानी नहीं दिया गया है।

अधिकारियों के इंतजार में हो गई शाम
सुबह करीब 10 बजे कंटालिया से पाली पहुंचे किसान पूरे दिन कलक्टर परिसर में जलदाय व सिंचाई विभाग के अधिकारियों का इंतजार करते रहे। देर शाम दोनों विभाग के अधिकारी पहुंचे और किसानों से वार्ता कर किसानों को सिंचाई के लिए पानी देने का आश्वासन दिया। इसके बाद किसान रवाना हुए। इस दौरान किसान पूरे दिन कलक्टर परिसर में ही जमे रहे।

बड़ी खबरें

View All

पाली

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग