जिले की 20 मेधावी बालिकाओं का किया सम्मान
जिले की शिक्षा के क्षेत्र में 20 मेधावी बालिकाओं को जिला कलक्टर द्वारा टेबलेट, प्रशस्ति पत्र, पौधा बालिकाओं को देकर सम्मान किया गया। धारिणी सुथार, इजान हारा, गायत्री सीरवी, वर्षा गोस्वामी, अंकिता शेखावत, ममता, जानवी जोशी, निंकी कंवर, रवीना, गायत्री, दिलखुश कुमारी, सोनू पुनीया, रेणुका खेरिया, रितु, खुशबु गौड़, जीनल बाठिया, गुंजन तंवर, शीला चारण, पूजा सिंगारिया इत्यादि बालिकाओं को कक्षा 10 व 12 वी की तीनो संकाय से संबंधित है। अपने उद्बोधन में माहवारी स्वच्छता और बेटी बचाओ बेटी पढाओ दोनों ही में बेटी का महत्वपूर्ण योगदान रहता है। माहवारी स्वच्छता की पूर्ण जानकारी व शिक्षा के माध्यम से जनजागृति लाना समाज में समानजनक पद लाकर बेटी शिक्षा को महत्व देना ही बेटी बचाओ बेटी पढाओ के उदेश्य को पूर्ण करता है। इसमे हम सभी का साथ और सहयोग होना अतिमहत्वपूर्ण है।