जिला प्रमुख चुनाव की तरह उप जिला प्रमुख चुनाव से पहले कांग्रेस के जिला परिषद सदस्य बस से कलक्ट्रेट पहुंचे। जिला परिषद सभा भवन में जांच के बाद सदस्यों को प्रवेश दिया गया। इस दौरान जिला प्रमुख आसुराम देवासी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता पुखराज पाराशर, जिलाध्यक्ष रमीला मेघवाल, प्रभारी सुमन यादव, प्रदीप सिंह सियाणा और नैन सिंह राजपुरोहित मौजूद रहे। नामांकन के बाद कलक्ट्रेट परिसर में समर्थकों की भीड़ जुटी रही।