भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में आतंकवादियों के ठिकाने नष्ट करने से बोखलाया पाक अब साइबर वार पर उत्तर आया है. पाक की नापाक नज़र अब भारतीय वेबसाइट पर है. हाल ही में राजस्थान में नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल की वेबसाइट हैक कर दी गई. यही नहीं, हैकर्स ने 900 अन्य भारतीय वेबसाइट की रैकी करने की भी जानकारी मिली है. साइबर एक्सपर्ट इसकी जांच कर रहे है.