जिला मुख्यालय के शिवाजी नगर में स्थित राजेन्द्रसूरिजी डीपी बोहरा स्मृति कुंज में 'ओल्ड एज डे केयर होम' की अवधारणा पर आधारित सीनियर सिटीजन सार्वजनिक वाचनालय का जालोर जिला कलेक्टर की अध्यक्षता में गठित जालोर विकास समिति के बैनर तले गत वर्ष तत्कालीन जिला कलेक्टर जितेन्द्र कुमार सोनी ने 1 अक्टूबर ने विधिवत शुभ्भारभ्भ किया था। वरिष्ठ लेखाधिकारी के पद से सेवानिवृत्त हुए जालोर के ईश्वरलाल शर्मा के नेतृत्व में इसका संचालन किया जा रहा है। प्रबंधन का कार्य ऋषिकुमार दवे मानद् रूप से कर रहे हैं। वाचनालय प्रतिदिन दोपहर 12.00 बजे से संायकाल 4.00 बजे तक खुलता है तथा रविवार को अवकाश रहता है। वाचलनालय में 7 दैनिक समाचार पत्र एवं 26 साप्ताहिक, पाक्षिक, मासिक एवं द्वैमासिक पत्र-पत्रिकाएं आती हैं। तत्कालीन जिला कलक्टर सोनी ने अपनी तरफ से इंडिया टुडे का एक वर्ष का शुल्क देकर श्री गणेश किया। अन्य इच्छुक लोगों ने भी वाचनालय की आवश्यकता के अनुसार एक-एक वर्ष का अग्रिम शुल्क दिया जबकि अन्य दानदाताओं ने दरी से लेकर कुर्सियां, टेबल, आलमारियां, कूलर, वाटर कूलर, कम्प्यूटर मय प्रिन्टर आदि उपलब्ध करवाए।