
पाली। सरकारी मुख्य उप सचेतक व सुमेरपुर विधायक मदन राठौड़ ने अपने आदर्श नगर स्थित आवास पर शहरवासियों संग होली मनाई। सरकारी मुख्य उप सचेतक व सुमेरपुर विधायक मदन राठौड़ ने लोगो को मिठाई खिलाकर रंगो के त्यौहार होली की शुभकामनाएं व बधाईया दी। इस दौरान शहरवासियों ने भी उप सचेतक राठौड़ को रंग गुलाल लगा होली की बधाईयां दी।