22 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Rajasthan / Pali / सीएम गहलोत ने साधा पीएम मोदी पर निशाना, कहा- ‘मोदी मार्केटिंग के मैनेजर’, साथ ही लगाए ये आरोप..

सीएम गहलोत ने साधा पीएम मोदी पर निशाना, कहा- ‘मोदी मार्केटिंग के मैनेजर’, साथ ही लगाए ये आरोप..

- पाली में मुख्यमंत्री गहलोत व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट की चुनावी सभा- केन्द्र सरकार पर बरसे
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

पाली

•

image

Abdul Bari

•

Updated: 6 Apr 2019, 2:10 AM IST

gehlot and modi

सीएम गहलोत ने साधा पीएम मोदी पर निशाना, कहा- 'मोदी हैं मार्केटिंग के मैनेजर', साथ ही लगाए ये आरोप..

पाली.
शहर के अणुव्रत मैदान में शुक्रवार दोपहर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने चुनावी सभा को सम्बोधित किया। इस मौके पर गहलोत ने कहा कि कांग्रेस राज में भी सर्जिकल स्ट्राइक हुई थी, लेकिन प्रचार नहीं किया, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मार्केटिंग मैनेजर हैं, वे एक्टर हैं, झूठ बोलने में माहिर हैं। विदेशों से काला धन नहीं आया, आमजन के खातों में 15 लाख नहीं आए, जीएसटी, नोटबंदी से व्यापारी परेशान है। देश में लोग दहशत में है, मोदी सरकार में सिर्फ मोदी व अमित शाह की चलती है, मंत्रियों को किनारे कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश से केन्द्र में प्रतिनिधितत्व करने वाले सभी केन्द्रीय मंत्री इस चुनाव में संकट में हैं। जनता माई-बाप है, गांव व शहर में कांग्रेस की हवा है। उन्होंने कांग्रेस का घोषणा पत्र, तीन माह में राज्य सरकार की ओर से किए गए काम गिनाए और कांग्रेस के लिए वोट मांगे। साथ ही कहा कि पाली के विकास के लिए पीछे नहीं हटेंगे।

इस मौके पर उप मुख्यमंत्री पायलट ने कहा कि केन्द्र सरकार हर सेक्टर में नाकाम साबित हुई है। मोदी अपने आधे घंटे के भाषण में बीस मिनट तक पाकिस्तान पर ही बोलते हैं, मोदी मुद्दों की राजनीति नहीं करते, प्रधानमंत्री केवल बांटने, धर्म व सेना पर राजनीति करते हैं। कांग्रेस के घोषणा पत्र का भाजपा के पास जवाब नहीं है। उन्होंने गरीब तबके के लोगों के खातों में हर साल 72 हजार रुपए डालने के मुद्दे की बात की। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार के खिलाफ बोलने पर इनकम टेक्स, सीबीआई व राजद्रोह के मुकदमे कर दिए जाते हैं। उन्होंने केन्द्र, मोदी की नीतियों की जमकर आलोचना की और कांग्रेस के लिए समर्थन मांगा। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।

लगे जयश्री राम के नारे
इससे पहले गुजरात के संत रामगिरी महाराज ने भी सम्बोधित किया, उन्होंने पांडाल में जयश्रीराम के नारे लगवाए, जो चर्चा का विषय रहा।

बागी हुए नेता भी मौजूद रहे मंच पर

इस दौरान मंच पर चिकित्सा मंत्री रघु शर्मा, लालचंद कटारिया, पूर्व मंत्री दिलीप चौधरी, विवेक बंसल, शिवकरण सैनी, कांग्रेस के खिलाफ विधानसभा चुनाव लडऩे वाले मारवाड़ जंक्शन विधायक खुशवीर सिंह, भीमराज भाटी सहित कई लोग मौजूद थे।