17 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कॉलेज बना राजनिति का अखाड़ा, संगठनों ने अभी तक प्रत्याशी घोषित नहीं किए

-शहर में चस्पा किए पोस्टर: एबीवीपी से मुकेश व एनएसयूआई से राजेन्द्रसिंह कर रहे दावेदारी-दोनों संगठनों ने अभी जारी नहीं की प्रत्याशियों की सूची, दावेदार लिंगदोह कमेटी के नियमों की कर रहे हैं अनदेखी

2 min read
Google source verification

पाली

image

Suresh Hemnani

Aug 31, 2018

pali hindi news

कॉलेज बना राजनिति का अखाड़ा, संगठनों ने अभी तक प्रत्याशी घोषित नहीं किए

पाली। छात्रसंघ चुनाव को लेकर कॉलेज कैम्पस में हलचल शुरू हो गई है। एनएसयूआई व एबीवीपी ने अभी प्रत्याशी घोषित नहीं किए है, लेकिन बांगड़ कॉलेज से मुकेश चौधरी सेलरिया खुद को एबीवीपी से तो राजेन्द्रसिंह राजपुरोहित पिलोवनी एनएसयूआई से अध्यक्ष पद के दावेदार माने जा रहे हैं। दोनों ने शहर में कई जगह पोस्टर चस्पा कर ***** दोह कमेटी की गाइड लाइन का भी उल्लंघन किया है। मजेदार बात यह है कि एबीवीपी की ओर से अध्यक्ष पद की दावेदारी बताने वाले मुकेश चौधरी को अभी तक कॉलेज में प्रवेश तक नहीं मिला है। इधर, लॉ कॉलेज में अध्यक्ष पद के लिए एबीवीपी से सूरज राठौड़, जितेन्द्र मेवाड़ा, चैनराज बंजारा, तेजस्वनी राजपुरोहित कतार में है। एनएसयूआई से दावेदारी के लिए जनक शर्मा का नाम सामने आया है।

मुकेश की दावेदारी पर फिर न जाए पानी
एबीवीपी की ओर से अध्यक्ष पद की दावेदारी करने वाले मुकेश चौधरी ने एमए इकोनॉमिक्स में आवेदन किया, लेकिन 60 सीटों की अपेक्षा पांच आवेदन ही आए। आवेदन कम होने से कॉलेज प्रशासन ने पांच विद्यार्थियों के लिए कक्षा लगाने से इंकार कर दिया है। इसके बाद मुकेश ने पीजीडीसीए में आवेदन किया, लेकिन यहां भी महज आठ आवेदन ही आए। जबकि कम से कम दस विद्यार्थी होने चाहिए। इसलिए उनका प्रवेश फिलहाल अटका हुआ है। इधर, छात्रसंघ चुनाव सम्पन्न होने तक प्रवेश सूची स्थगित की है।

गल्र्स कॉलेज में हलचल नहीं
छात्र चुनाव को लेकर अभी तक गल्र्स कॉलेज में किसी तरह की हलचल देखने को नहीं मिल रही है। छात्राओं के सक्रिय नहीं होने से आशंका जताई जा रही है कि इस बार गल्र्स कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव फीके ही रहेंगे। यहां अभी तक किसी भी छात्रा ने दावेदारी पेश नहीं की है।

एक या दो को करेंगे प्रत्याशियों की घोषणा
-अध्यक्ष सहित अन्य पदों के लिए कोई भी छात्र दावेदारी कर सकता है। अधिकारिक रूप से एनएसयूआई एक या दो सितम्बर को अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महासचिव व सचिव पद के लिए प्रत्याशियों की घोषणा करेंगे। -मनीष पालरिया, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष, पाली

संगठन ने नहीं लगाए पोस्टर
-दावेदारी कोई भी कर सकता है। रही बात पोस्टर लगाने की तो वह संगठन ने नहीं लगाए। दावेदारी करने वाले छात्र ने लगाए है। संभवत संगठन की ओर से एक सित बर को चारों प्रत्याशियों की घोषणा कर दी जाएगी। -सुनील विश्नोई, एबीवीपी जिला संयोजक, पाली

निर्देशानुसार करेंगे कार्रवाई
-एम.ए. इकोनॉमिक्स व पीजीडीसीए में न्यूनतम से कम विद्यार्थियों से आवेदन मिले। इसलिए उनकी कक्षाएं शुरू कैसे करें। इसको लेकर मुख्यालय से जो निर्देश मिलेंगे। उसके अनुसार कार्रवाई करेंगे। -डी.के. नवलखा, कार्यवाहक प्राचार्य, बांगड़ कॉलेज, पाली