29 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अवैध रास्ते पर सरपट दौड़ रहे ओवरलोड वाहन

-कलक्टर व एसपी से की ग्रामीणों ने शिकायत-सेंदड़ा के पास निर्माण क पनी ने बना दिए अवैध रास्ते

2 min read
Google source verification

पाली

image

Suresh Hemnani

Oct 26, 2018

Overload vehicle running gallop on illegal route

अवैध रास्ते पर सरपट दौड़ रहे ओवरलोड वाहन

रायपुर मारवाड़। फोरलेन पर सेंदड़ा के पास अवैध रास्ते ग्रामीणों के लिए परेशानी का सबब बन चुके हैें। ये रास्ते निर्माण कम्पनी ने अपने ओवरलोड वाहनों की आवाजाही के लिए बनाए हैं। इन कच्चे रास्तों पर सरपट दौड़ते वाहन मिट्टी के गुबार से वातावरण को दूषित कर रहे हैं। इसकी जानकारी के बावजूद पुलिस प्रशासन ने आंखे मूंद रखी है। ग्रामीणो ने जिला कलक्टर व एसपी को पत्र भेज प्रभावी कार्रवाई की मांग उठाई है।

दरअसल, सेंदड़ा के आस-पास इन दिनों अतिरिक्त रेलवे लाइन का कार्य चल रहा है। ये कार्य दो अलग-अलग निर्माण कम्पनी द्वारा किया जा रहा है। इस कम्पनी ने रेलवे ट्रेक पर निर्माण सामग्री पहुंचाने के लिए कम दूरी के फेर में अवैध रास्ते बना लिए हैं। ये रास्ते फोरलेन से होकर गुजर रहे हैं। अमरपुरा से लेकर झाला की चौकी के बीच करीब आधा दर्जन अवैध रास्ते बना रखे हैं। इनमें सर्वाधिक अवैध रास्ते सेंदड़ा बाइपास पर बना रखे हैं।

विरोध के बावजूद अनदेखी
सेंदड़ा, झाड़ली, रामगढ, मानपुरा सहित आस-पास के गांवों के ग्रामीणों ने इन अवैध रास्तों को बंद करने की मांग को लेकर कई बार पुलिस प्रशासन को ज्ञापन दिया, लेकिन आज तक पुलिस प्रशासन ने कार्रवाई तो दूर मौके पर पहुंच हालात देखने में भी रूचि नहीं दिखाई।

स्कूल के सामने से गुजर रहे ओवरलोड वाहन
सेंदड़ा बाइपास से बना रखा अवैध रास्ता झाड़ली सरकारी स्कूल के सामने से होकर गुजर रहा है। इस रास्ते से कंकरीट व मिट्टी से भरे ओवरलोड वाहन सरपट गुजरते हैं। स्कूल पास में होने व आबादी क्षेत्र होने से हादसे की आशंका रहती है।

पुलिस प्रशासन ही बंद करे
ये बात सही है कि अवैध रास्तों पर गुजरते वाहनों का अचानक फोरलेन पर आने से हादसे की आशंका रहती है। इन रास्तों को बंद करने का काम तो पुलिस प्रशासन ही कर सकता है। -पांचूराम कुमावत, रूट इंचार्ज, एलएनटी, पाली