जानकारी के मुताबिक नरेश पिछले कुछ वर्षों से एक युवती के प्रेम में था। उसने अपने सीने पर युवती का नाम टैटू भी बनवा रखा था। तीन दिन पहले वह मुंबई से अपने गांव आया था ताकि वह उस युवती से मिल सके। लेकिन किसी कारणवश युवती उससे मिलने नहीं आई। इससे आहत नरेश ने पहले युवती को वीडियो कॉल किया और कहा कि तुझसे मिलने मुंबई से आया, अगर तुम नहीं आ सकती तो मैं मर जाऊंगा।