8 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पढि़ए आखिर पुलिस ने क्यों किया बल प्रयोग

हैदर कॉलोनी बांडी नदी रपट पर पुलिया निर्माण की मांग को लेकर लोगों ने बांडी नदी पुलिया व कलक्ट्रेट के बाहर लगाया जाम पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर भगाया, बाद में क्षेत्र के लोगों ने प्रशासनिक अधिकारियों को ज्ञापन सौंप बताई पीड़ा

2 min read
Google source verification

नया बस स्टैंड के सामने हैदर कॉलोनी बांडी नदी रपट पर पूल बनाने की मांग को मंगलवार दोपहर को नदी के उस पार की कई बस्तियों के सैकड़ों लोग बिना किसी पूर्व सूचना के कलक्ट्रेट की ओर रवाना हुए। गुस्साएं लोगों ने बीच रास्ते बांडी नदी पुलिए पर करीब आधे घंटे तक रास्ता जाम किया। जिससे वाहनों की कतार लग गई। पुलिस की समझाइश पर बाद वे कलक्ट्रेट की तरफ रवाना हुए। यहां भी गुस्साए लोगों ने रास्ता जाम कर दिया तथा पुलिस-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस जवानों ने हल्का बल प्रयोग कर उन्हें भगाया। पुलिस की इस कार्रवाई का कई लोगों ने विरोध जताया। बाद में बांडी नदी पूल निर्माण संघर्ष समिति के नेतृत्व में क्षेत्रवासियों ने प्रशासनिक अधिकारियों को ज्ञापन सौप अपनी पीड़ा बताई तथा एक सप्ताह में पुलिया निर्माण की स्वीकृति जारी नहीं होने पर उग्र प्रदर्शन की चेतावनी दी। इधर पुलिस ने वीडियोग्राफी व पहचान के आधार पर रास्ता जाम करने वाले 25-30 जनों के खिलाफ मामला दर्ज किया तथा तीन जनों को हिरासत में भी लिया।

दूसरा रास्ता ही नहीं, इसलिए जान जोखिम में डालते है
मस्तान बाबा के पीछे, नया बस स्टैंड के सामने व टैगोर नगर की तरफ बांडी नदी पर बनी रपट से होकर ही क्षेत्र के लोग शहर की तरफ आते है। इन दिनों इन रपटों पर डेढ़ से दो फीट तक पानी चल रहा है। स्थिति यह है कि बीमार व्यक्ति को अस्पताल ले जाने, बच्चों को स्कूल छोडऩे, काम पर जाने के लिए जान जोखिम में डालकर रपट पर बहते हुए पानी से होकर जाना पड़ रहा है। पूर्व में कई बार रपट के स्थान पर पुलिया बनाने की मांग की लेकिन अभी तक कुछ नहीं हुआ। जबकि नदी के उस पार 24 से अधिक कॉलोनियां आबाद है। जहां 12 हजार से अधिक लोग रहते है।

रास्ता जाम करना समाधान नहीं
कोतवाल अमरसिंह रत्नू ने बताया कि समझाइश के बाद भी इन लोगों ने बांडी नदी पुलिए पर जाम लगाया। बाद में कलक्ट्रेट के आगे भी जाम लगाया। जिससे यातायात बाधित हुआ, लोगों को आने-जाने में दिक्कत हुई तथा कानून व्यवस्था भी भंग हुई। लोगों को जाम लगाने के लिए उकसाने पर तोसीब अली, लियाकत छीपा, आदिल दरबार, मांगीलाल, अनवर खान, असलम खान, आबिद खान, आबिद चढ़वा, रोशन सब्जीवाला, जाकिर छीपा, गुलाम मास्टर, लुम्बाराम, जावेद खान, बूंदू भाई, हीरालाल, मोहिनुद्दीन, जावेद रंगरेज, राजू भाई, अमजद अली, जाकिर खान, इमरान कसाई, रफीक जालीवाला, बबलू, इमरान खान, कानाराम सहित 25-30 जनों के खिलाफ मामला दर्ज किया।

नहीं लगा लापता मोहनलाल का सुराग
सोमवार रात को नया बस स्टैंड के सामने हैदर कॉलोनी की तरफ जाने वाली रपट पर मोटर साइकिल का संतुलन बिगडऩे से तीन जने नीचे गिर गए थे। दो जने तो संभल गए और मोटर साइकिल लेकर भाग गए लेकिन क्षेत्रवासियों का कहना है कि मोहनलाल वादी (42) नदी में बह गया। सोमवार रात 12 बजे तक गोताखारों ने उसकी तलाश की लेकिन सफलता नहीं मिली। मंगलवार सुबह शुरू हुआ सर्च ऑपरेशन शाम तक जारी रहा लेकिन लापता मोहनलाल का सुराग नहीं लगा।





ये भी पढ़ें

image