11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Watch Video : पढ़ाई से बंक मारकर उद्यानों में मौज-मस्ती करने वालों पर पुलिस का डंडा, थाने ले गई पुलिस

मोबाइल से बनाए वीडियो तो पुलिस ने फटकारा

less than 1 minute read
Google source verification

पाली

image

Rajkamal Vyas

Aug 26, 2023

Watch Video : पढ़ाई से बंक मारकर उद्यानों में मौज-मस्ती करने वालों पर पुलिस का डंडा, थाने ले गई पुलिस

Watch Video : पढ़ाई से बंक मारकर उद्यानों में मौज-मस्ती करने वालों पर पुलिस का डंडा, थाने ले गई पुलिस

Police Action in Pali : पाली शहर में पुलिस ने पढ़ाई से बंक मारकर उद्यानों में मौज-मस्ती करने वाले यूथ पर पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए कार्रवाई की। साइंस पार्क में एकाएक हुई कार्रवाई से हड़कंप मच गया। मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। बाद में पुलिस पार्क से करीब 12 से ज्यादा युवक-युवतियाें को पुलिस की जीप में थाने ले गई, जहां उन्हें हिदायत देकर छोड़ दिया।

दरअसल, पुलिस को लम्बे समय से शिकायत मिल रही कि उद्यानों में दिनभर युवाओं का जमघट लगा रहता है। शिकायतें ये भी थी कि इनमें अधिकांश युवक-युवतियां वे हैं, जो स्कूल-कॉलेज की पढ़ाई से बंक मारकर उद्यानों में घूमते-फिरते हैं। इस पर शनिवार दोपहर को दो गाडि़यों में भरकर महिला पुलिसकर्मियों के साथ पुलिस का जाप्ता साइंस पार्क पहुंचा, जहां पर पहले से मौजूद युवक-युवतियों को वहां से हटाया और गाडि़यों में थाने ले गए। इस दौरान लोगों की भीड़ जमा हो गई। थाने ले जाने के बाद पुलिस अधिकारियों ने यूथ को पढ़ाई पर ध्यान देने की नसीहत देते हुए आगे से उद्यानों में समय की बर्बादी नहीं करने को कहा।

मोबाइल से बनाए वीडियो तो पुलिस ने फटकारा
चूंकि, साइंस पार्क में काफी बालिकाएं व युवतियां भी थी। ऐसे में उनकी निजता भी जरूरी थी। लेकिन, कुछेक युवा पुलिस की कार्रवाई के दौरान यूथ का मोबाइल से वीडियो बनाने लगे तो पुलिस ने उन्हें फटकारा। साथ ही वीडियो नहीं बनाने के लिए भी चेताया।