वोट देने जा रहे हैं इन में से एक पहचान पत्र जरूरी
मतदाता सूची में नाम दर्ज है, लेकिन वोटर कार्ड नहीं है तो ऐसे मतदाता 12 वैकल्पिक फोटो युक्त दस्तावेज दिखाकर मतदान कर सकते है। इनमें आधार कार्ड, मनरेगा जॉब कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, भारतीय पासपोर्ट, फोटो सहित पेंशन दस्तावेज, केंद्र, राज्य सरकार, पीएसयू, सार्वजनिक लिमिटेड कंपनियों की ओर से कर्मचारियों को जारी फोटोयुक्त सेवा पहचान-पत्र, बैंक, डाकघर की ओर से जारी फोटोयुक्त पासबुक, राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर के तहत आरजीआइ की ओर से जारी स्मार्ट कार्ड, श्रम मंत्रालय की योजना के तहत जारी स्वास्थ्य बीमा स्मार्ट कार्ड, सांसदों, विधायकों, एमएलसी को जारी आधिकारिक पहचान-पत्र और भारत सरकार के सामाजिक न्याय मंत्रालय की ओर से दिव्यांगजनों को जारी यूनिक डिसेबिलिटी आइडी शामिल है। एनआरआइ मतदाता पासपोर्ट दिखाकर मतदान कर सकते हैं।