अजा-जजा को जाति प्रमाण पत्र के साथ जिला प्रशासन का प्रमाण पत्र, आवास योजना के आवेदकों को एएचएल टिन नंबर, अति पिछड़ा वर्ग को एमबीसी प्रमाण पत्र, अंत्योदय अन्न योजना के आवेदकों को अंत्योदय राशन कार्ड, टी एवं एक्सटी गार्डन के आवेदकों को जनजाति व सक्षम अधिकारी का प्रमाण पत्र, वनवासी आवेदकों को वन विभाग, जनजाति कल्याण निगम की प्रमाणित सूची, द्वीप व उपद्वीप आवेदकों को सक्षम अधिकारी का प्रमाण पत्र या सूची देनी होगी। सभी श्रेणी के आवेदकों को परिजनों का आधार कार्ड, बैंक पास बुक व राशन कार्ड देना होगा।