7 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

planetary constellation: नया साल लगने से पहले व बाद में आसमान में क्या होगा, जाने

गुरु चार माह बाद होंगे मार्गी, राजकुमार बुध भी बदलेंगे राशि, गुरु व बुध की युति से बनेगा बुधादित्य योग। शास्त्री प्रवीण त्रिवेदी, ज्योतिषाचार्य
2 min read
Google source verification

पाली

•

image

Rajeev Dave

•

Dec 23, 2023

planetary constellation: नया साल लगने से पहले व बाद में आसमान में क्या होगा, जाने

planetary constellation: नया साल लगने से पहले व बाद में आसमान में क्या होगा, जाने

नया साल आने में अब चंद दिन शेष है। इस नए साल से पहले ही 31 दिसम्बर को गुरु ग्रह चार महीने बाद मेष राशि में मार्गी होने वाले हैं। गुरु ग्रह 4 सितंबर को मेष राशि में वक्री हुए थे। गुरु का मार्गी होकर गोचर करना बेहद शुभ माना जा रहा है। जनवरी की शुरुआत में ग्रहों के राजकुमार बुध ग्रह भी राशि परिवर्तन करेंगे। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार सूर्य औऱ गुरु का नवपंचम योग बनेगा। बुध और सूर्य की युति से बुधादित्य योग बनेगा। कर्क, सिंह और धनु राशि के जातकों को वर्ष भर ग्रहों की इस चाल का लाभ मिलेगा। कुछ राशियों के लिए सतर्क रहने का भी समय है।

बृहस्पति को राशि चक्र पूरा करने में लगते 13 वर्ष
वर्ष 2023 के अंत में देवताओं के गुरु बृहस्पति 31 दिसंबर को सुबह 8.12 बजे मेष राशि में मार्गी होंगे। गुरु की चाल में बदलाव का मीन, तुला व वृषभ राशियों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। देवगुरु को राशि चक्र पूरा करने में 13 वर्ष लगते हैं। इस ग्रह को सत्तगुण प्रदान करने वाला माना जाता है। बृहस्पति को स्वभाव से महान, दयालु और सकारात्मक माना गया है। यह मनुष्य में रक्त, धमनियों, पैरों और वसा को नियंत्रित करते हैं। गुरु ग्रह उच्चतर शिक्षा, काउंसलर, बैंक, धर्म गुरु और एंटरटेनमेंट से जुड़े क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व करते हैं।
बुध बनाएंगे धन लाभ के योग
ग्रहों के राजकुमार बुध 7 जनवरी को धनु राशि में प्रवेश करेंगे। ऐसे में तीन राशि वालों के लिए यह गोचर लाभकारी रहने वाला है। इस दौरान अचानक धन लाभ और तरक्की के योग बन सकते हैं। धनु, सिंह और कर्क राशि वालों के लिए यह समय बेहद शुभ रहने वाला है।
इन राशियों को लाभ
नवपंचम योग बनने से कर्क राशि के जातकों के लिए नए साल की शुरुआत शुभ फलदायक होगी। आय के नए स्रोत बनेंगे। सिंह राशि के लिए समय उत्तम है। परीक्षा में शानदार परिणाम मिलने की संभावना है। आय में वृद्धि होगी, आय के स्रोत बढ़ेंगे। धनु राशि के लिए लक्ष्मी राजयोग नए साल में आयवृद्धि कर सकता है।