19 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Rajasthan / Pali / Watch Video : लोकतंत्र रो उत्सव आयो सगळा रे मन भायो… गीत से मतदाता जागरूकता का आह्वान

Watch Video : लोकतंत्र रो उत्सव आयो सगळा रे मन भायो… गीत से मतदाता जागरूकता का आह्वान

राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 :
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

पाली

•

image

Suresh Hemnani

•

Updated: 24 Nov 2023, 6:41 PM IST

Watch Video : लोकतंत्र रो उत्सव आयो सगळा रे मन भायो... गीत से मतदाता जागरूकता का आह्वान

Watch Video : लोकतंत्र रो उत्सव आयो सगळा रे मन भायो... गीत से मतदाता जागरूकता का आह्वान

Rajasthan Assembly Elections 2023: लोकतंत्र के उत्सव विधानसभा चुनाव के तहत 25 नवंबर को आयोजित मतदान दिवस के मौके पर मतदान के शत प्रतिशत लक्ष्य को लेकर सरकार के स्वीप कार्यक्रम के साथ ही राजस्थान पत्रिका द्वारा जागो जनमत अभियान द्वारा लोकतंत्र में सभी की भागीदारी सुनिश्चित करने को लेकर मतदाताओं को जागरूक किया जा रहा है।

पाली जिले के धनला क्षेत्र में पत्रिका के जागो जनमत अभियान के बैनर तले लोकतंत्र के इस उत्सव को यादगार बनाने के लिए लोकतंत्र रो उत्सव आयो सांगळा रे मन भायो... बोल के साथ से गाना बनाया गया। जिसे स्थानीय जोजावर निवासी गायक रमेश कुमावत द्वारा लयबद्ध करके नीलकमल स्टूडियो में रिकॉर्डिंग किया गया। गाने का फिल्मांकन वीडियोग्राफर धनला निवासी प्रेमकिशोर मालवीय ने किया। परंपरागत राजस्थानी वेशभूषा में मनोहर वैष्णव ने अभिनय किया। गीत का फिल्मांकन सच्चियाय माता मंदिर धनला, मुख्य बस स्टैंड तथा सरकारी अस्पताल के सामने आदि स्थानों पर किया गया है।

लोकतंत्र के उत्सव को लेकर बनाए गए इस गीत में सभी मतदाताओं से राष्ट्रहित में 25 नवंबर को अनिवार्य रूप से मतदान कर कर्तव्य निभाने की अपील की गई है। इसके पश्चात गाने के माध्यम से सभी मतदाताओं को लोकतंत्र के महायज्ञ में आहुति देने का आह्वान किया गया। पत्रिका सहयोगियों द्वारा की गई यह पहल मतदाताओं को प्रेरित करने के साथ ही इस उत्सव को यादगार बनने में भी सार्थक होगी।

गीत के माध्यम से दिया मतदान का संदेश
गुंदोज. राजस्थान पत्रिका के अभियान जागो जनमत के तहत भजन गायक पीयूष जांगिड़ गुंदोज भजन द्वारा लोगों में मतदान करने के लिए जागृत किया गया। इस मौके गांव के कई जागरूक मतदाता मौजूद रहे।