6 जुलाई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rajasthan Assembly Elections 2023 : यहां संवेदनशील बूथों पर सशस्त्र जवान संभालेंगे सुरक्षा की कमान

Rajasthan Assembly Elections 2023 : विधानसभा चुनाव में इस बार जिले में करीब साढे़ पांच हजार जवान रहेंगे तैनात
2 min read
Google source verification
Rajasthan Assembly Elections 2023 : यहां संवेदनशील बूथों पर सशस्त्र जवान संभालेंगे सुरक्षा की कमान

Rajasthan Assembly Elections 2023 : यहां संवेदनशील बूथों पर सशस्त्र जवान संभालेंगे सुरक्षा की कमान

Rajasthan Assembly Elections 2023 : पाली जिले में शांतिपूर्ण एवं भयमुक्त चुनाव कराने के लिए चुनाव आयोग ने कड़े इंतजाम किए हैं। संवेदनशील और अति संवेदनशील बूथों पर सशस्त्र जवान सुरक्षा की कमान संभालेंगे। पुलिस प्रशासन ने सामान्य, संवेदनशील और अति संवेदनशील बूथों पर सुरक्षाकर्मियों की तैनाती का खाका खींचना शुरू कर दिया है। पाली जिले की 6 विधानसभाओं में 1682 बूथों पर चुनाव कराए जाएंगे। इनमें से करीब 380 केन्द्र ऐसे हैं, जिन्हें पुलिस ने संवेदनशील और अति संवेदनशील श्रेणी में रखा है। इसे देखते हुए पाली जिले में करीब साढ़े पांच हजार की फोर्स तैनात की जाएगी। चुनाव में जिला पुलिस और स्थानीय होमगार्ड जवानों के साथ-साथ अन्य जिलों से भी पुलिस अधिकारी और जवानों की ड्यूटी लगाई जाएगी।

देर रात भी सख्ती, हर वाहन की जांच
प्रत्याशियों के प्रचार के बीच पुलिस ने सख्ती बरतनी शुरू कर दी है। थाना स्तर पर प्वॉइंट लगाकर वाहनों की जांच की जा रही है। जिले में साढ़े पांच हजार जवान के साथ अधिकारी तथा बूथ टीम, सेक्टर मोबाइल पार्टी, सुपरवाइजर ऑफिसर, विधानसभा प्रभारी, फ्लाइंग स्क्वॉड (एफएसटी), स्टैटिक सर्विलांस टीम (एसएसटी), जीआरटी सहित अन्य टीमें चुनावी व्यवस्था संभाल रही है।

Rajasthan Assembly Elections 2023 : चप्पे-चप्पे पर नजर
चुनाव से पूर्व कानून-व्यवस्था की स्थिति बनाए रखने के लिए पुलिस ने बाहर से आने वाले, होटल-धर्मशाला में ठहरने वालों के साथ संदिग्ध दिखने वालों की खोजबीन शुरू कर दी है। एसपी सिंगला ने सभी पुलिस अफसर व थाना प्रभारियों से कहा है कि वे अपने इलाके में चप्पे-चप्पे पर निगरानी रखें। बाहर से आने-जाने वालों के साथ होटल/धर्मशाला में रुकने वालों पर नजर रखी जाएं। साथ ही नए किराएदारों के अलावा बाहर से आए श्रमिक/व्यापारी का ब्यौरा भी पुलिस के पास होने चाहिए। उन्होंने आमजन से भी किसी भी संदिग्ध व्यक्ति के नजर आने पर पुलिस को जानकारी देने को कहा है।

सुरक्षा के कडे़ इंतजाम
जिले में विधानसभा चुनाव भयमुक्त एवं शांतिपूर्ण तरीके से कराने के लिए कड़े सुरक्षा इंतजाम किए जाएंगे। मतदान के दौरान बूथों पर जिला पुलिस और होमगार्ड समेत आरएसी व पैरामिलिट्री फोर्स के करीब साढ़े पाचं हजार सुरक्षाकर्मी तैनात किए जाएंगे।
डॉ. गगनदीप सिंगला, जिला पुलिस अधीक्षक, पाली।

जानिएं विधानसभावार बूथों की संख्या

● जैतारण 297
● सोजत 249
● पाली 251
● मारवाड़ जंक्शन 287
● सुमेरपुर 294
● बाली 304
कुल बूथ 1682

बड़ी खबरें

View All

पाली

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग