28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rajasthan Crime News : मां-बेटी की दर्दनाक हत्या, खेत में दफनाया शव, अब छोटे बेटे पर शक की सुई

Rajasthan Crime News : पाली के सदर थाना क्षेत्र के भालेलाव गांव में मां-बेटी की हत्या कर उनके शव गड्ढे में दफनाने के मामले में शक की सुई मृतका के बेटे पर टिकी हुई है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

पाली

•

image

Rakesh Mishra

•

Updated: 30 Mar 2024, 4:37 PM IST

murder_in_pali.jpg

Rajasthan Crime News : पाली के सदर थाना क्षेत्र के भालेलाव गांव में मां-बेटी की हत्या कर उनके शव गड्ढे में दफनाने के मामले में शक की सुई मृतका के बेटे पर टिकी हुई है। वह घटना के बाद से ही गायब है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। जानकारी के अनुसार भालेलाव निवासी रमेश चौधरी ने रिपोर्ट दी थी कि उसकी मां पानी देवी (55) पत्नी पेमाराम सीरवी और बहन कविता चौधरी (30) 25 मार्च से लापता है। पुलिस घर पहुंची तो दीवारों पर खून के छींटे देख शक की सुई पानी देवी के छोटे बेटे सुरेश चौधरी की तरफ गई। घटना के बाद से वह गायब है। मौका मुआयना करने पर पुलिस को पता चला कि सुरेश ने ही खेत में चार गड्ढे खुदवाए थे। इसके पीछे उसने बड़े भाई को तर्क दिया कि खेत में बिजली के पोल लगाने हैं। पुलिस ने जेसीबी से खेत में सात फीट गहरा गढ्ढा खोदकर शवों को बाहर निकाला।

मां बहन से करता था मारपीट
सुरेश और उसकी छोटी बहन कविता की शादी करीब 15 साल पहले आटा-साटा में हुई थी। बाद में सुरेश के चाल चलन देखते हुए उसके ससुराल वालों ने उसकी पत्नी को नहीं भेजा, लेकिन कविता को जबरन ले गए। पति से परेशान कविता ने तीन साल पहले उसे छोड़ दूसरे युवक से विवाह कर लिया, लेकिन वहां पति के बच्चों से उसकी नहीं बनी तो वह पीहर भालेलाव आ गई। वहीं घर में सुरेश नशे में आए दिन मां-बहन से मारपीट करता था।

बड़े भाई को हुआ शक, फिर हुआ खुलासा
मृतका का बड़ा बेटा रमेश अहमदाबाद में नौकरी करता है। 25-26 मार्च को उसने अपनी मां और बहन को कॉल किए, लेकिन बात नहीं हुई। फिर उसने भाई को कॉल लगाया तो उसका फोन बंद मिला। शक होने पर वह अहमदाबाद से गांव आया तो घर पर ताला लगा देखा। इसके बाद गुमशुदगी दर्ज करवाई थी। मामले में ग्रामीण सीओ रतनाराम देवासी ने बताया कि मृतका के बड़े बेटे ने अपनी मां और बेटी की हत्या करने की रिपोर्ट दी है। जिसमें अपने छोटे भाई सुरेश चौधरी पर हत्या कर शव को छुपाने का आरोप लगाया है। अभी आरोपी की तलाश की जा रही है। हत्या के कारणों और बाकी चीजों का खुलासा उसके पकड़े जाने के बाद ही सामने आ सकेगा।

यह भी पढ़ें- कोरोना की लहर में कमजोर होने के बाद राजस्थान में फिर से बढ़ने लगी यह घातक बीमारी