15 जून से दिखाई देगा असर
मौसम केन्द्र जयपुर की माने तो चक्रवाती तूफान का असर राजस्थान पर 15 जून की शाम से ही दिखाई देगा। जोधपुर और उदयपुर संभाग में भारी बारिश का दौर शुरू होगा। बताया जा रहा है कि भारी बारिश का सबसे ज्यादा असर 16 व 17 जून को रहेगा। 16 जून को जोधपुर, बाड़मेर, जालोर, सिरोही, उदयपुर और आसपास के इलाकों में 45 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं, जबकि इन इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। ऐसे में एक बार फिर से तूफानी बारिश मारवाड़ में तबाही मचा सकती है।