अस्पताल में अफरा-तफरी मची:
हादसे के समय मौके पर घायलों के रोने व दर्द की आवाजें आने लगी। हादसे में ट्रैक्टर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। घायलों को अस्पताल लाया गया, घायलों की चीख-पुकार से अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई। लोगों की भीड़ जमा हो गई। एक दिन पूर्व पाली कलक्टर नमित मेहता व एसपी गगनदीप सिंगला ने वीसी से सभी अधिकारियों की बैठक कर जातरुओं का ख्याल रखने, वाहनों की स्पीड पर काबू करने, रात में हाइवे पर पुलिस गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए थे, लेकिन पुलिस ने काम नहीं किया।