आज 4 स्थानों पर अति भारी बारिश
मौसम केन्द्र जयपुर की ताजा रिपोर्ट के अनुसार 30 जून को बांसवाड़ा, डूंगरपुर, झालावाड़ और प्रतापगढ़ में अति भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। जबकि पाली, उदयपुर, सवाईमाधोपुर, राजसमंद, कोटा, चित्तौड़गढ़, बूंदी, भीलवाड़ा, बारां में भारी बारिश हो सकती है। उधर, 1 जुलाई को बाड़मेर, जैसलमेर, जालोर और जोधपुर को छोड़कर पूरे राजस्थान में अच्छी बारिश होगी।