
Car accident : सोजतरोड एसबीआइ ब्रांच के सहायक मैनेजर, पत्नी व पुत्री की सडक़ हादसे में मौत
पाली/जयपुर। जयपुर-अजमेर राष्ट्रीय राजमार्ग पर दूदू के दांतरी के निकट रविवार शाम को कार आगे चल रही ट्रैक्टर ट्रॉली में घुस गई। हादसे में कार सवार सहायक बैंक मैनेजर, उनकी पत्नी व मासूम बालिका की मौत हो गई। मृतक सहायक बैंक मैनेजर के रूप में सोजत रोड कस्बे में एसबीआई बैंक ब्रांच में पिछले दो साल से कार्यरत थे। हादसे की खबर के बाद सोजत रोड कस्बे में शोक छा गया।
पुलिस के अनुसार जयपुर के जगतपुरा हाल सहायक बैंक मैनेजर सोजत रोड निवासी हेमंत महावर, उनकी पत्नी सीमा व पुत्री नेहल कार में सवार होकर पारिवारिक काम से सोजत रोड से जयपुर जा रहे थे। रविवार शाम करीब छह बजे दांतरी कैम्पस के निकट कार के आगे चल रही टै्रक्टर ट्रॉली के अचानक ब्रेक लगा दिए। पीछे चल रही कार उसमें घुस गई। हादसे में कार सवार दम्पती व मासूम बालिका गंभीर घायल हो गई।
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से तीनों घायलों को दूदू अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने बैंक मैनेजर हेमंत व उनकी पत्नी सीमा को मृत घोषित कर दिया। कुछ देर बाद पुत्री नेहल का भी दम टूट गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए। गमगीन माहौल में जयपुर में उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया।
Published on:
03 Feb 2020 09:43 pm
बड़ी खबरें
View Allपाली
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
